LPL 2024, JK vs GM Dream11, Match2 की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 यहाँ देखें
JK vs GM Dream11: लंका प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला जाफना किंग्स और गाले मार्वलस के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में मंगलवार 2 जुलाई को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 2, 2024 11:50 am

JK vs GM Dream11: लंका प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला जाफना किंग्स और गाले मार्वलस के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में मंगलवार 2 जुलाई को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। लंका प्रीमियर लीग 2024 के लिए जाफना किंग्स की कप्तानी चरिथ असलंका के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, मार्वल्स की टीम के कप्तान निरोशन डिकवेला हैं।
LPL के पिछले सीजन में जाफना किंग्स पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर थी वहीं, गाले टाइटन्स की टीम जो अब गाले मार्वल्स के नाम से जानी जाएगी वो पॉईंटस टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद थी।
JK (जाफना किंग्स) vs GM (गाले मार्वल्स) मैच डिटेल्स Match Details
| Match | Jaffna Kings Vs Galle Marvels, LPL 2024 |
| Venue | Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele |
| Date & Time | Tuesday, July 2, 3:00 PM (IST) |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network, Fancode App and Website |
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यहां पर होने वाले मैचों में पिच स्लो होती हुई नजर आती है। इस हिसाब से फैंस को एक और हाईस्कोरिंग मैच देखने को देखने को लग सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।
Jaffna Kings vs Galle Marvels Head-to-Head Record
| Matches Played | 11 |
| जाफना किंग्स ने जीता | 07 |
| गाले मार्वल्स ने जीता | 04 |
JK vs GM संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11)
जाफना किंग्स:
कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, रिली रोसोउ, चरिथ असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, फैबियन एलन, विजयकांत व्यासकांथ, नूर अहमद, जेसन बेहरेनडॉर्फ, असिथा फर्नांडो।
गाले मार्वल्स:
एलेक्स हेल्स, पसिंदु सोरियाबंदरा, कविंदु नदीशान, सीन विलियम्स, ड्वेन प्रीटोरियस, इसुरु उदाना, धनंजय लक्षण, निरोशन डिकवेला (कप्तान), महेश तीक्षना, लाहिरू कुमारा, जहूर खान।
LPL 2024: JK vs GM Dream11 Prediction and Fantasy Tips (जाफना किंग्स vs गाले मार्वल्स ड्रीम11 टीम)
विकेटकीपर- कुसल मेंडिस
बल्लेबाज- पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, एलेक्स हेल्स, पसिंदु सोरियाबंदरा, फैबियन एलन
ऑल राउंडर- धनंजय डी सिल्वा, धनंजय लक्षण, सीन विलियम्स
गेंदबाज- असिथा फर्नांडो, महेश तीक्षना
कप्तान – एलेक्स हेल्स , उपकप्तान – धनंजय डी सिवा