LSG vs DC Head to Head Record: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs DC Head to Head Record: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स अब तक 3 बार आपस में टकराई है।

LSG vs DC (Photo Source: IPL Official Website)
LSG vs DC (Photo Source: IPL Official Website)

LSG vs DC Head to Head Record: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला 12 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, टीम पॉइंट्स टेबल में 4 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 रनों जीत दर्ज की थी।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों में 58 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। गुजरात टाइटंस की टीम 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवरों में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लखनऊ के लिए यश ठाकुर ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए थे।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, टीम 5 मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई थी।

LSG vs DC Head to Head Record: लखनऊ सुपर जायंट्स बनााम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अब तक 3 बार आपस में टकराई है। इन तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है।

खेले गए कुल मैच 3
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 3
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 0
नो रिजल्ट 0

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स टॉप परफॉर्मर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान क्विंटन डी कॉक (103) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। केएल राहुल (101) और ऋषभ पंत (83) लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी डिपॉर्टमेंट की बात करें तो मोहसीन खान और शार्दुल ठाकुर 4-4 विकेट के साथ सूची में पहले पायदान पर हैं। रवि बिश्नोई (3) और कृष्णप्पा गौतम (2) दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

LSG vs DC All-time Results: हेड टू हेड आईपीएल सीजन

दिनांक विजेता कितने से जीता वेन्यू
1 अप्रैल 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स 70 रन लखनऊ
1 मई 2022 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 रन मुंबई
7 अप्रैल 2022 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 विकेट नवी मुंबई

close whatsapp