LSG vs DC IPL 2024: DRS को लेकर ऋषभ पंत अंपायर से करने लगे बहस, वजह जान हंस पड़ेंगे आप

LSG vs DC IPL 2024: DRS को लेकर ऋषभ पंत अंपायर से करने लगे बहस, वजह जान हंस पड़ेंगे आप

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी देर तक मैदान पर अंपायरों से बहस करते नजर आए। 

Rishabh Pant (Image source: Twitter)
Rishabh Pant (Image source: Twitter)

आईपीएल 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावर प्ले में ही अपने दो बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। इसके अलावा मैच में एक बार फिर DRS को लेकर हंगामा हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी देर तक मैदान पर अंपायरों से बहस करते नजर आए।

DRS पर हंगामा क्यों?

दरअसल, दिल्ली के लिए पारी का चौथा ओवर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा डाल रहे थे। उनके सामने देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी इशांत की एक गेंद देवदत्त के लेग पैड के पार चली गई, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। इसके बाद दिल्ली की ओर से इस गेंद पर DRS  लिया गया कि यह वाइड नहीं है और फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया। लेकिन इसके बाद पंत काफी देर तक फील्ड अंपायरों से बहस करते नजर आए।

 

पंत ने कहा कि उन्होंने DRS लेने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया तो आप DRS थर्ड अंपायर के पास क्यों जा रहे हैं। इस पर अंपायर कहते नजर आए कि आपने डीआरएस लेने का इशारा किया था। इसके बाद जब रिप्ले  देखा गया तो साफ हो गया कि पंत ने DRS का इशारा किया था। इसके चलते दिल्ली को यह DRS भी गंवाना पड़ा, क्योंकि गेंद वाइड थी।

आयुष बडोनी बने लखनऊ के संकटमोचक

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ की शुरुआत खराब थी, लेकिन आयुष बडोनी ने पारी को संभाला, उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया। बडोनी ने 35 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। अरशद खान 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंदों पर 39 रन बनाए। डी कॉक ने 19 रनों की पारी खेली।

इस प्रकार लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट। खलील अहमद ने 2 विकेट,  मुकेश कुमार और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

close whatsapp