LSG vs MI Head to Head Record in IPL

LSG vs MI: Head to Head Record in IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

30 अप्रैल को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी मुंबई और लखनऊ की टीम।

LSG vs MI (Photo Source: IPL Official Website)
LSG vs MI (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीजन यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें आमने होंगी। वहीं अगर दोनों टीमों के इस सीजन प्रदर्शन की बात करें तो लखनऊ ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये वाला सीजन भूलने लायक रहा है।

लखनऊ ने इस सीजन अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने पांच में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। केएल राहुल की टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं मुंबई की बात करें तो उन्होंने भी अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ तीन में जीत मिली है और वो छह अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं।

IPL इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन बार लखनऊ ने बाजी मारी है वहीं एक बार मुंबई को जीत मिली है। इन आंकड़ों से साफ तौर पर यह पता चलता है कि, यह लखनऊ की टीम का पलड़ा भारी है।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Head to Head Records (लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड)

कुल मैच 4
लखनऊ जीता 3
मुंबई जीता 1
नो रिजल्ट 0

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians सभी मुकाबलों के रिजल्ट

तारीख विनर  जीत का अंतर वेन्यू
24-05-2023 मुंबई इंडियंस 81 रन एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
16-05-2023 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 रन एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
24-04-22 लखनऊ सुपर जायंट्स 36 रन वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
16-04-22 लखनऊ सुपर जायंट्स 18 रन ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

close whatsapp