LSG vs RR: Head to Head Record in IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है

Advertisement

RR vs LSG (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 में 27 अप्रैल (शनिवार) को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन यह दूसरा मौका होगा, जब दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। राजस्थान के प्रदर्शन की बात करें तो उसने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सात में उसे जीत मिली है और अंकतालिका में पहले पायदान पर है। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे पायदान पर है।

Advertisement
Advertisement

LSG vs RR: Head to Head Record in IPL

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 4 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें तीन मैचों में राजस्थान को जी मिली है, जबकि एक मैच में लखनऊ ने जीत दर्ज की है। पिछली बार दोनों टीमें 24 मार्च को भिड़ी थीं, जहां RR ने 20 रन से जीत दर्ज की थी।

  • कुल मैच- 4
  • लखनऊ जीता-1
  • राजस्थान जीता-3
  • ड्रॉ-0
  • नो रिजल्ट-  0

Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स) vs Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स) IPL Results of all matches:

दिनांक                             स्थान                                   विनर
19,अप्रैल,2023              जयपुर                      लखनऊ सुपर जायंट्स
15,मई,2022                  मुंबई                              राजस्थान रॉयल्स
10,अप्रैल,2022              मुंबई                              राजस्थान रॉयल्स
24,मार्च,2024               जयपुर                             राजस्थान रॉयल्स

दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीत कर आ रही हैं

राजस्थान रॉयल्स टीम की बात की जाए तो संजू सैमसन एंड कंपनी ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में RR ने 18.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। इसके जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

Advertisement