IPL 2024: एम सिद्धार्थ RCB के खिलाफ मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे, विराट कोहली के विकेट को युवा स्पिनर ने किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एम सिद्धार्थ RCB के खिलाफ मैच को कभी नहीं भूल पाएंगे, विराट कोहली के विकेट को युवा स्पिनर ने किया अपने नाम

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

Virat Kohli Wicket (Pic Source-X)
Virat Kohli Wicket (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने छह ओवर के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं।

आरसीबी के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में विराट कोहली का विकेट युवा स्पिनर एम सिद्धार्थ ने लिया। एम सिद्धार्थ की गेंद पर विराट कोहली बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से सही तरीके से नहीं लगी और Devdutt Padikkal ने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

विराट कोहली के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 19 रन बनाकर रनआउट हो गए। यही नहीं विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल का विकेट मयंक यादव ने झटका।

आरसीबी को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं लेकिन उनकी शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही है। हालांकि टीम के पास ऐसे और भी कहीं खिलाड़ी हैं जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लखनऊ के खिलाफ मैच जिता सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शानदार अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज को क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 56 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। क्विंटन डी कॉक ने आरसीबी के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

क्विंटन डी कॉक के अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने 40 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 24 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, यश दयाल और रीस टॉपले ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?