अपने देश का ताजा हालत देखने के बाद महेला जयवर्धने ने दिया यह बयान

महेला जयवर्धने इस वक्त आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

Mahela Jayawardene. (Image Source:BCCI/IPL)

पूर्व श्रीलंका क्रिकेटर महेला जयवर्धने की श्रीलंका के ताजा हालात को देखने के बाद बड़ा बयान दिया है, उन्होंमे कहा कि हिंसा उस परिवर्तन का समाधान है जिसकी मांग देशवासी चाह रहे हैं। जयवर्धने ने श्रीलंका के लोगो से अपील की है कि वो पूरे देश में अमन और शांति के साथ रहे। महेला इस समय आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम के साथ हेड कोच की भूमिका निभा रहे है। हालांकि वो लगातार अपने देश के हालात को करीब से फॉलो कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि, श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है और इस समय देश आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने 10 मई को कोलंबो में बंदरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर एक चेकपॉइंट रखा ताकि राजपक्षे परिवार देश छोड़कर भाग ना पाए। बता दें कि, महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा प्रदर्शन से एक दिन पहले दिया।

हमें एक साथ एकजुट होकर रहना होगा: महेला जयवर्धने

महिला जयवर्धने ने ट्वीट कर श्रीलंकाई लोगों को देश के इतिहास के बारे में याद दिलाया और उनको कई उदाहरण बताएं। साथ ही इन हिंसा से देश को कितनी परेशानी उठानी पड़ी इसके बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, हिंसा से वो बदलाव नहीं आएगा जो हम सभी चाह रहे हैं और पिछले 30 दिनों से जो शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है उसके लिए भी जयवर्धने ने लोगों की तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा कि लोगों की शक्ति का सही तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, इतिहास में नस्ल और धर्म के माध्यम से हम लोगों को काफी बार भड़काया गया है। हमें एकजुट होकर रहना पड़ेगा और गलत रास्ते पर जाने से बचना होगा। अगर हम सब एक रहें तो मजबूत रहेंगे वहीं अगर हम अलग हुए तो हम टूट जाएंगे हमेशा श्रीलंकन की तरह सोचिए।

Advertisement