महेला जयवर्धने ने छोड़ी साउदर्न ब्रेव की कोचिंग, मुंबई इंडियंस से मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद लिया फैसला

महेला जयवर्धने को हाल में ही मुंबई इंडियस का ग्लोबल परफाॅमेंस हेड बनाया गया है।

Advertisement

Mahela Jayawardene. (Photo: IANS)

श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के ऑलटाइम फेवरेट महेला जयवर्धने अब The Hundred टूर्नामेंट में साउदर्न ब्रेव की कोचिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने की कप्तानी में साल 2021 में खिताब अपने नाम किया था और साल 2022 में टूर्नामेंट मे टीम सांतवे पायदान पर रही थी। लेकिन अब जयवर्धने का टीम से अलग होना किसी झटके से कम नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि महेला जयवर्धने ने साउदर्न ब्रेव से अलग होने को लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो से मिली जानकारी के मुताबिक जयवर्धने ने अचानक से साउदर्न ब्रेव का साथ नहीं छोड़ा।

बल्कि इसके लिए उन्होंने पिछले हफ्ते साउदर्न ब्रेव के टीम मैनेजमेंट के साथ मुलाकात की और उन्हें मुंबई इंडियंस के साथ बढ़ी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताया और इस मीटिंग के बाद साउदर्न ब्रेव ने महेला जयवर्धने के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू भी कर दी है।

मुंबई इंडियंस ने जयवर्धने को सौंपी अहम जिम्मेदारी

गौरतलब है कि सितंबर में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने का कद बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी का ग्लोबल परफाॅमेंस हेड बनाया गया है। बता दें कि इस पद को संभालने के बाद अब वह मुंबई इंडियंस द्वारा अपने ग्लोबल लीग में खरीदी गई दो टीमों की भी कोचिंग करते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने हाल में ही SAT20 लीग में एमआई केप टाउन और यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई अमीरात को खरीदा है।

वहीं मुंबई इंडियंस से महेला जयवर्धने साल 2017 में जुड़े थे और अपनी कप्तानी में टीम को तीन बार आईपीएल का खिताब जितवा चुके हैं। लेकिन अब वह मुंबई इंडियंस की कोचिंग करते हुए नजर नहीं दिखेंगे, बल्कि अब वह ग्लोबल लेवल पर मुंबई इंडियंस की कोचिंग करते हुए नजर दिखेंगे।

तो दूसरी तरफ आईपीएल 2023 के सीजन में मुंबई इंडियस की कोचिंग का जिम्मा साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्क बाउचर को सौंपा गया है। बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने जा रहा है।

Advertisement