देखिये धोनी का नया अवतार बाहुबली बनकर बोल रहे है भोजपुरी

Advertisement

MS Dhoni in a recent ad. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से नए अवतार में नजर आ रहे हैं. लेकिन उनका ये नया अवतार काफी ही रोमांचक है. धोनी लंबे बालों के साथ-साथ भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं. और महेंद्र सिंह धोनी का ये नया अवतार लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. क्योंकि धोनी लंबे बालों के साथ भोजपुरी बोलते हुए काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. धोनी का यह नया अवतार एक चॉकलेट के ऐड में नजर आ रहा है.

Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अवतार आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा. धोनी स्नीकर्स चॉकलेट के ऐड में इस नए अवतार में नजर आ रहे हैं. हालांकि धोनी के लंबे बालों का अवतार काफी पुराना है लेकिन अचानक धोनी के इस नए अवतार को देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि धोनी का गुस्सा सातवें आसमान छू रहा है मगर चॉकलेट खाने के बाद उनका गुस्सा शांत हो जाता है.

इस एडमिन महेंद्र सिंह धोनी बाहुबली के रूप में नजर आ रहे हैं. और धोनी कर रहे हैं हम नहीं है माही वह भी भोजपुरी अंदाज में और उनकी भोजपुरी आवाज से लग रहा है कि वह लगान फिल्म के आमिर खान यानी भुवन के अंदाज में बोल रहे हैं. और गुस्से में धोनी कह रहे हैं कि हम विरोधी टीम को छोड़ेंगे नहीं. वो इस ऐड में महेंद्र सिंह धोनी पीली जर्सी में काफी कुल नजर आ रहे हैं.

वहीं धोनी के इस नए अंदाज को देखकर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. और फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई है. जब महेंद्र सिंह धोनी बड़े-बड़े बालों के साथ मैदान में उतर कर हेलीकॉप्टर शॉट लगाते थे. वो अद्भुत नजारा काफी देखने लायक होता था. वहीं अब धोनी अप्रैल में शुरू होने वाले आईपीएल में नजर आएंगे.

Advertisement