MLC 2023: इस टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे डेल स्टेन, इस चैंपियन खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC 2023: इस टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे डेल स्टेन, इस चैंपियन खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

मेजर लीग क्रिकेट 2023 का पहला सीजन 13 जुलाई से 30 जुलाई तक खेला जाएगा।

Dale Steyn (Photo Source: Twitter)
Dale Steyn (Photo Source: Twitter)

मेजर लीग क्रिकेट का पहला सीजन 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह लीग अमेरिकन क्रिकेट इंटरप्राइजेस (ACE) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कुल 6 टीमें इस लीग की हिस्सा बनने वाली है। लीग की टीम वाशिंटगन फ्रीडम ने पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेल स्टेन को गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। वहीं बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाने वाले ग्रेग शिपर्ड वाशिंगटन फ्रीडम के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं।

मोइसेस हेनरिक्स ने BBL में सिडनी सिक्सर्स को जीताए हैं दो खिताब

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स टी-20 क्रिकेट में शानदार कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। बिग बैश लीग के पिछले छह सीजनों में सिडनी सिक्सर्स की कप्तानी करते हुए मोइसेस हेनरिक्स ने टीम को दो बार टाइटल जीतवाया है।

आपको बता दें वाशिंगटन फ्रीडम के हेड कोच ग्रेग शिपर्ड साल 2015 से सिडनी सिक्सर्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं। ग्रेग शिपर्ड आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भी 4 वर्ष तक जुड़े रहे थे। वहीं वाशिंगटन फ्रीडम में एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, ग्लेन फिलिप्स, मार्को जेनसेन और एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

अब तक हमने जो टीम बनाई है उससे हम बहुत खुश हैं- संजय गोविल

वाशिंगटन फ्रीडम के ओनर संजय गोविल ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘अब तक हमने जो भी टीम बनाई है उससे हम बहुत खुश हैं। मोइसेस हेनरिक्स और ग्रेग शिपर्ड का सिडनी सिक्सर्स में एक साथ चैंपियनशिप जीतने का इतिहास रहा है। फ्रेंचाइजी के इर्द-गिर्द एक विनिंग कल्चर का निर्माण करना महत्वपूर्ण था। महान खिलाड़ी डेल स्टेन को अपने साथ पाकर भी खुशी हुई।’

डेल स्टेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच के पद पर भी कार्यरत है। लेकिन आईपीएल 2023 के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा, टीम 14 में से मात्र 4 ही मुकाबले जीत पाई। टीम ने 8 अंको के साथ पाइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर जगह बनाई।

close whatsapp