स्वार्थी होकर लिया था संन्यास, अब बंगाल के गौरव के लिए आखिरी बार सब कुछ दांव पर लगाएंगे Manoj Tiwary - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्वार्थी होकर लिया था संन्यास, अब बंगाल के गौरव के लिए आखिरी बार सब कुछ दांव पर लगाएंगे Manoj Tiwary

मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने "स्वार्थी" होकर संन्यास का फैसला किया था, लेकिन अब वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।

Manoj Tiwari (Image Credit- Twitter)
Manoj Tiwari (Image Credit- Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज Manoj Tiwary ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद अपना फैसला बदलने का फैसला किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि वह बंगाल के साथ रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के लिए “एक और कोशिश” करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने “स्वार्थी” होकर संन्यास लिया था, जिसका एहसास उन्हें उनकी पत्नी और बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली के समझाने के बाद हुआ। आपको बता दें, दो बार के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बंगाल पिछले तीन सीजनों दो बार फाइनल में पहुंचे, लेकिन वे खिताब नहीं जीत पाए।

Manoj Tiwary ने संन्यास का फैसला पलटा

मनोज तिवारी की अगुवाई वाली बंगाल टीम पिछले सीजन में घरेलू मैदान पर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार थी, लेकिन सौराष्ट्र ने फाइनल में उन्हें नौ विकेट से हराकर मेजबान टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। इस बीच, PTI के अनुसार, मनोज तिवारी ने ईडन गार्डन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “मैं अगले एक सीजन के लिए अपने संन्यास से बाहर आ रहा हूं। बंगाल क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है।

यहां पढ़िए: WI vs IND 2023: तीसरे T20I में जीत के बाद कप्तान Hardik Pandya की बयानबाजी कहीं टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए!

मैं एक आखिरी बार एक खिलाड़ी के रूप में या कप्तान के रूप में रणजी ट्रॉफी जीत के लिए सब कुछ आजमाना चाहता हूं। अगले साल कोई यू-टर्न नहीं लूंगा, मैं बस बंगाल क्रिकेट को एक और साल देना चाहता हूं। मैं एक भावुक इंसान हूं और 3 अगस्त की सुबह संन्यास का फैसला अचानक ले लिया था। लेकिन दादा (स्नेहाशीष गांगुली) और मेरी पत्नी के समझने के बाद मुझे अपनी चूक का एहसास हुआ।

मैं स्वार्थी हो गया था: Manoj Tiwary

अब मैं अगले सीजन बंगला और स्नेहाशीष दा के लिए रणजी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मेरे पास मैसेज की बाढ़ आ गई और हर कोई मेरे इस फैसले से निराश था। मैं अपने संन्यास को लेकर थोड़ा स्वार्थी हो गया था, इसलिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत फैसला था। अब मुझे एहसास हुआ कि व्यक्तिगत निर्णय कैसे होते हैं। सभी की बातें सुनने के बाद मैंने भी सोचा कि चलो एक आखिरी बार कोशिश करते हैं। हमारे पास एक मजबूत टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ है। यह हमारा सबसे बेस्ट मौका होने जा रहा है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp