"भाई पांड्या तू...." MI की हार पर भड़की हीरोइन, हार्दिक पांड्या पर लगाया बड़ा इल्जाम

“भाई पांड्या तू….” MI की हार पर भड़की हीरोइन, हार्दिक पांड्या पर लगाया बड़ा इल्जाम

इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने पांड्या को चिढ़ाया है और उनपर सवाल उठाए हैं।

Hardik Pandya, IPL 2024 (Photo Source X) (2)
Hardik Pandya, IPL 2024 (Photo Source X) (2)

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हार के साथ की है। गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का पांचवां मैच 24 मार्च को खेला गया। इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 169 रनों की चुनौती दी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस आईपीएल में यह पहला मैच 6 रन से हार गई। मुंबई की हार के लिए फिलहाल कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस मैच के बाद एक मराठी एक्ट्रेस का पोस्ट चर्चा में आ गया है।

इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने पांड्या को चिढ़ाया है और उनपर सवाल उठाए हैं। मुंबई इंडियंस की हार के बाद मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस दीप्ति देवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। बतौर मुंबई इंडियंस फैंस उन्हें यह हार पची नहीं जिससे उन्होंने पांड्या पर निशाना साधा है। अभिनेत्री दीप्ति देवी ने लिखा, “भाई पांड्या , आपके दिल में अभी भी गुजरात है…”

Deepti devi IPL 2024 (Photo Source X) (3)

सबको पता ही है कि गुजरात टाइटन्स के सबसे पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ही थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस इसी शर्त पर जॉइन की क्योंकि उन्हें कप्तानी चाहिए थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाकर उन्हें नेतृत्व सौंपी। हार्दिक के जाने के बाद टीम ने शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया और उन्होंने इस सीजन के पहले मुकाबले में ही हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई को धूल चटाई। कल की हार के साथ मुंबई इंडियंस का 11 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार है। आईपीएल 2013 के बाद से मुंबई इंडियंस कभी भी अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है।

कौन है Deepti Devi?

एक्ट्रेस दीप्ति देवी के काम की बात करें तो उन्होंने कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उनके सीरियल ‘अंतर्पात’, ‘माला सासु हावी’ काफी मशहूर रहे। फिलहाल दीप्ति एक नई फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आ रही हैं। हाल ही में वह ‘पंचक’, ‘नाल 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। जल्द ही वह फिल्म ‘इंद्रधनुष्य’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीप्ति के साथ स्वप्निल जोशी, सागर करांडे, सुकन्या मोने, प्रार्थना बेहेरे, नम्रता गायकवाड़ नजर आएंगे।

close whatsapp