मार्च 9 – Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मार्च 9, 2024 8:33 पूर्वाह्न

1) WPL 2024: दीप्ति शर्मा-ग्रेस हैरिस की कमाल गेंदबाजी ने यूपी वॉरियर्स को जीताया हारा हुआ मैच, मेग लैनिंग की पारी गई बेकार
WPL 2024, DEL-W vs UP-W: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच 8 मार्च को खेला गया। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बोर्ड पर लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई और यूपी वॉरियर्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)
2) WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs UP-W, मैच-15 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच खेला गया। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बोर्ड पर लगाए थे। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
3) WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs UP-W, मैच-15 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच खेला गया। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बोर्ड पर लगाए थे। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
4) सरफराज के आउट होने के बाद ऐसा क्या हुआ कि सुनील गावस्कर को याद आए डॉन ब्रैडमैन
टेस्ट में डेब्यू के बाद से सरफराज खान का अच्छा प्रदर्शन जारी है। उन्होंने धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेली। यह पांच पारियों में उनका तीसरा अर्धशतक है। लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन और काफी इंतजार के बाद सरफराज खान ने राजकोट में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। फिर दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक बनाया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) ‘मैं डिफेंड नहीं कर रहा, लेकिन…’, इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर एलिस्टर कुक ने दी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में मुंह की खानी पड़ी है। वह सीरीज में 1-3 से पिछड़ चुकी है और इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन और एप्रोच पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक इंग्लिश टीम के बचाव में उतरे हैं। टीम के खराब प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए एलिस्टर कुक ने खेल के मानवीय पहलू और लंबे समय तक घर से दूर रहने की चुनौतियों पर जोर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IND vs ENG, 5th Test: जसप्रीत बुमराह का cover drive शॉट देख दंग रह गए सपोर्ट स्टॉफ, देखें वीडियो
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में एकतरफा अंदाज में खेला जा रहा है। इंग्लैंड को पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। दूसरे दिन के खेल के अंत तक टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत ने 255 रनों की लीड भी ले ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) ‘क्रिकेटरों में शतरंज का खिलाड़ी’ Ravichandran Ashwin की तारीफ करते हुए विश्वनाथन आनंद
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविंचद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया था। बता दें कि धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5वां टेस्ट मैच, उनके टेस्ट करियर का 100वां मैच साबित हुआ था। अश्विन भारत ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले कुल 14वें खिलाड़ी बने थे। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IND vs ENG: “उन्हें ओपनिंग करना चाहिए था” बेटे को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखकर खुश नहीं हैं गिल के पिता
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार वापसी की है। पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप होने के बाद शुभमन प्लेइंग XI से बाहर होने के कगार पर थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में मौका देने का फैसला किया और फिर उन्होंने उस मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया और टीम में अपनी जगह बचाई। (पढ़ें पूरी खबर)
9) ‘लोग कहते हैं कि जब आप बूढ़े हो जाते हैं तो आपकी गति कम हो जाती है’ WPL में सबसे तेज फेंकने वाली Shabnim Ismail ने दिया बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस (WPL) के लिए खेलने वाली शबनिम टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाली गेंदबाज बन गई हैं। बता दें कि 5 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में शबनिम ने 132.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
10) दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर
यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ हैट्रिक भी ली। वह वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली पहली क्रिकेट बनीं है।