CWC 2023: मिचेल मार्श जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? Marcus Stoinis ने दिया बड़ा अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: मिचेल मार्श जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? Marcus Stoinis ने दिया बड़ा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में खेले गए 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर चुकी है।

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने मिचेल मार्श को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि वह आखिर जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले मार्श जारी वर्ल्ड कप के बीच व्यक्तिगत कारणों की वजह से स्वदेश वापिस लौट गए थे।

तो वहीं इस वजह से मिचेल मार्श इंग्लैंड के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल करना बहुत ही जरूरी है. अगर उन्हें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो। दूसरी ओर, अब मिचेल मार्श के जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर मार्कस स्टोइनिस ने बड़ी अपडेट दी है।

Marcus Stoinis ने दी बड़ी अपडेट

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच से पहले मार्कस स्टोइनिस ने cricket.com.au को दिए एक इंटरव्यू में कहा- जैसा कि हम सभी को पता है कि उनका एक पारिवारिक मसला चल रहा है। हम सभी जानते हैं कि परिवार कितना महत्वपूर्ण है। उसने घर जाकर सही काम किया है और वह घर जाकर उन लोगों से मिल रहे हैं जिनसे उन्हें मिलना चाहिए।

स्टोइनिस ने आगे कहा- मुझे नहीं पता है कि वह कब वापिस आ रहा है, इसकी कोई समयसीमा नहीं हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि वह अपने घर पर वह करने गया है जिसकी उसे जरूरत है। इसके बाद वह वापिस आ जाएगा। कल रात मुझे उनका मैसेज मिला, उन्होंने कहा मैं कुछ समय घर पर रहूंगा, लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के लिए वापिस आऊंगा। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- IND vs SL Video Highlights of the Day: शुभमन गिल ने मारा ऐसा शाॅट कि सन्न रह गए विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?