IND vs ENG: आप इसी के लिए ट्रेन होते हैं और आपको पैसे मिलते हैं: एलिस्टर कुक के बयान पर मार्क वॉ ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: आप इसी के लिए ट्रेन होते हैं और आपको पैसे मिलते हैं: एलिस्टर कुक के बयान पर मार्क वॉ ने रखा अपना पक्ष

धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट को मेजबान भारत ने एक पारी और 64 रनों से अपने नाम किया।

Mark Waugh
Mark Waugh looks on during day five of the Third Test match in the series between Australia and India at Melbourne Cricket Ground on December 30, 2018 in Melbourne, Australia. (Photo by Scott Barbour – CA/Cricket Australia/Getty Images)

भारत ने अपने ही घर में पांच मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मात दी। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि सीरीज के खत्म होने के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया। लेकिन एलिस्टर कुक का यह बयान मार्क वॉ को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

दरअसल एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड टीम को सपोर्ट किया और यह कहा कि मैं इंग्लैंड को डिफेंड नहीं कर रहा हूं लेकिन यह दौरा बहुत ही लंबा था और खिलाड़ी रोबोट नहीं है कि उन्हें लगातार मैच खिलाया जा सके। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ को एलिस्टर कुक का यह बयान बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद भारत ने इस सीरीज में काफी अच्छी वापसी की और लगातार चार टेस्ट अपने नाम किए। धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट को मेजबान भारत ने एक पारी और 64 रनों से अपने नाम किया।

एलिस्टर कुक के बयान को लेकर मार्क वॉ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मुझे बिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा है कि एलिस्टर कुक यह बोल रहे है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में आपको इसी के लिए ट्रेन किया जाता है और इसी के लिए पैसे मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में यह सर्वश्रेष्ठ दौरें में से एक है।’

यह रहा मार्क वॉ का ट्वीट:

भारतीय टीम की बात की जाए तो सभी खिलाड़ियों ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। गेंदबाजों की बात की जाए तो कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल ने तमाम फैंस का दिल जीता।

सभी लोग भारतीय टीम के प्रदर्शन से काफी खुश है। इंग्लैंड की बात की जाए तो बेन स्टोक्स इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?