मुल्तान टेस्ट मैच जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले मार्क वुड जल्दी ले सकते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुल्तान टेस्ट मैच जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले मार्क वुड जल्दी ले सकते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी की थी।

(Photo by Mike Hewitt/Getty Images)
(Photo by Mike Hewitt/Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मुल्तान टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के बदौलत मुकाबले को जीतकर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इस मैच में इंग्लैंड तेज गेंदबाजी के अगुआ मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि इसके बावजूद ये धाकड़ गेंदबाज जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 65 रन देकर 4 विकेट निकाले थे और पाकिस्तानी बल्लेबाजी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। मैच में उन्होंने साऊद शकील और मोहम्मद नवाज का विकेट निकालकर पाकिस्तान से जीत छीन ली थी। लेकिन अब उन्होंने अपने टेस्ट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जल्द टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं वुड

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ कराची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले जब मार्क वुड से उनसे टेस्ट क्रिकेट में रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो वुड ने बड़ा बयान दिया है। वुड ने कहा वास्तव में हां, मैं इसके बारे में सोच रहा था कि क्या मैं लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट ही खेलूंगा। लेकिन हां एक समय मेरा शरीर कहेगा टेस्ट क्रिकेट छोड़ दूं।

हालांकि मैंने सफेद गेंद के लिए तैयारी नहीं की बल्कि मैंने सभी फॉर्मेट के लिए तैयारी की। मैं इस अनुभव के बारे में कप्तान स्टोक्स और कोच ब्रेंडन को बताने को लेकर बेताब था। वहीं मुझे खुशी है कि अभी में टेस्ट क्रिकेट में बना हुआ हूं और मुझे खुशी है कि हम यहां जीत गए। हालांकि जीतने के बाद टीम में अंदर आने के बाद, अगर हम हार जाते तो मैं टूट जाता। हालांकि अब वे मेरा समर्थन करेंगे।

बता दें कि इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे पर नौ महीने पहले लगी कोहनी की चोट के बाद मुल्तान में मार्क वुड का पहला टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। खैर इंग्लैंड इस समय पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना चुकी है। तो अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 17 दिसंबर से शुरू होगा।

close whatsapp