IND vs ENG: मुझे इस बात से बुरा लगा कि मैं एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाया लेकिन अपनी टीम की जीत से मैं बहुत खुश हूं: मार्क वुड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: मुझे इस बात से बुरा लगा कि मैं एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाया लेकिन अपनी टीम की जीत से मैं बहुत खुश हूं: मार्क वुड

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया।

Mark Wood. (Image Source: Getty Images)
Mark Wood. (Image Source: Getty Images)

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड एकमात्र तेज गेंदबाज थे। मार्क वुड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 25 ओवर फेकें थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। हालांकि इसके बावजूद इंग्लिश खिलाड़ी अपनी भूमिका से काफी खुश है।

मार्क वुड का यह उपमहाद्वीप में पहला मैच था और उन्होंने इसी को लेकर अपनी चुनौतियों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी करते समय उन्हें जेम्स एंडरसन की काफी याद आई क्योंकि वो मैच के दौरान आपस में काफी बातचीत करते हैं। यही नहीं मार्क वुड ने इस बात का भी खुलासा किया कि पहले टेस्ट से पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने उनकी भूमिका को लेकर पहले ही बता दिया था।

मार्क वुड ने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्हीं के घर में स्पिनर्स की भूमिका काफी ज्यादा होती है और यह मैच जबरदस्त था। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक मार्क वुड ने कहा कि, ‘यह थोड़ा अजीब था। खासतौर पर जब कप्तान आपसे कहे कि नई गेंद से आप सिर्फ एक ही ओवर फेकेंगे।

बहुत ही अजीब लगता है जब आपको सिर्फ एक ही ओवर मिलता है और उसके बाद दूसरे गेंदबाज को गेंद दे दी जाती है। जब इंग्लिश कप्तान ने मुझसे कहा तो मैं भी सोच लिया ठीक है मैं ऐसा ही करूंगा और मैंने उसके बाद कुछ भी नहीं बोला। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि आप आराम करें जिससे मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ। बेन ने मुझे यह बात पहले ही बता दी थी कि स्पिनर्स इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।’

मैंने जेम्स एंडरसन से अपने बारे में काफी बातचीत की: मार्क वुड

मार्क वुड ने आगे कहा कि, ‘मैंने जेम्स एंडरसन से कहा कि मुझे बहुत ही अजीब लग रहा था क्योंकि मैं किसी से भी बात नहीं कर पा रहा था। मुझे इस बात का बुरा लगा कि मैं एक भी विकेट अपनी टीम के लिए नहीं ले पाया लेकिन हमारी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह खेल मेरे लिए काफी शानदार था और मुझे खुशी है कि हम लोग इस मैच को जीत पाए।’

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?