मैच फिक्सिंग के सबूतों ने कोलकाता क्रिकेट क्लब को किया सन्न, कैब की अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
मैच फिक्स होने की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अद्यतन - Feb 29, 2024 3:57 pm

कोलकाता क्रिकेट क्लब के ग्रुप ए डिवीजन में मोहमेदान स्पोर्टिंग क्लब और टाउन क्रिकेट क्लब के बीच हुए मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने कि क्रिकेट जगत को सोचने में मजबूर कर दिया है। बता दें कि इस मैच की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर क्रिकेट फैंस का अपना-अपना सोचना है। कई इसे मैच फिक्सिंग की वीडियो का पुख्ता सबूत मान रहे हैं तो कई फैंस को कुछ और ही कहना है।
बता दें कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्राइक पर मौजूद खिलाड़ी कितनी आसानी से गेंदों में छोड़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर कोई भी क्रिकेट फैंस अंदाजा लगा सकता है कि मैच में फिक्सिंग हुई है।
मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो टाउन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 446 रन बनाए। तो वहीं इसके बाद जब मोहममेदान के ओपनिंग बल्लेबाज सम्बित राॅय बल्लेबाजी करने आते हैं, तो 20 रनों के कुल स्कोर पर वह संदीप तोमर की गेंद पर जिस तरह से स्टंप आउट हुए, उसे देखकर लग रहा है कि मैच में फिक्सिंग हुई है।
देखें इस घटना की वीडियो
🚨𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐟𝐢𝐱𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐧 𝐊𝐨𝐥𝐤𝐚𝐭𝐚 𝐂𝐥𝐮𝐛 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭? 𝐕𝐢𝐝𝐞𝐨𝐬 𝐨𝐟 𝐓𝐨𝐰𝐧 𝐂𝐥𝐮𝐛 𝐯𝐬 𝐌𝐨𝐡𝐚𝐦𝐦𝐞𝐝𝐚𝐧 𝐒𝐩𝐨𝐫𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐂𝐥𝐮𝐛 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐬𝐡𝐨𝐜𝐤 𝐲𝐨𝐮 😲#BCCI #BCCICentralContract #Kolkata #CricketNews #MatchFixing #IndianCricket pic.twitter.com/RzPKnngENC
— Sportz Point (@sportz_point) February 29, 2024
साथ ही बता दें कि अभी तक इस घटना को लेकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, बंगाल के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने इस मसले को लेकर फेसबुक के प्रतिक्रिया देते हुए कहा-
यह कोलकाता क्लब क्रिकेट में सुपर डिवीजन मैच है, और 2 बड़ी टीमें ऐसा कर रही हैं। किसी को कोई अंदाजा है कि यहां क्या हो रहा है ? मुझे यह देखकर शर्म आती है कि मैंने वह खेल खेला जो मेरे दिल के बहुत करीब है।
मुझे क्रिकेट पसंद है और मुझे बंगाल में खेलना पसंद है, लेकिन यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है। क्लब क्रिकेट बंगाल क्रिकेट का दिल और आत्मा है, कृपया इसे बर्बाद न करें। मुझे लगता है कि इसे “गॉट अप” क्रिकेट कहा जाता है। लेकिन अब मीडिया कहां है।