मैथ्यू हेडन

“चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन”- गाबा टेस्ट से पहले मैथ्यू हेडन ने भारतीय तेज गेंदबाजों को दिया गुरुमंत्र

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे थे बेअसर।

Akash Deep, Jasprit Bumrah And Mohamad Siraj (Pic Source-X)
Akash Deep, Jasprit Bumrah And Mohamad Siraj (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सुझाव दिया है कि भारतीय गेंदबाजों को ब्रिस्बेन में शनिवार से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दौरान गाबा पिच पर नेचुरल उछाल का उपयोग करते हुए ‘चौथी, पांचवीं स्टंप लाइन’ को निशाना बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

एडिलेड खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की निर्णायक जीत के बाद, पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में 295 रन से जीत हासिल की है। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले मैथ्यू हेडन ने आगामी मैच से पहले भारतीय गेंदबाजों को बड़ी सलाह दी और गाबा में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके पर अपने विचार साझा किए।

मैथ्यू हेडन ने भारतीय तेज गेंदबाजों को दिए खास टिप्स

मैथ्यू हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा कि, ‘‘भारत को जब भी गेंदबाजी करने का मौका मिलता है तो उन्हें चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन पर थोड़ा और अधिक भरोसा करना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें उछाल का उपयोग करने की जरूरत है। ’’

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘‘ब्रिसबेन में तेज गेंदबाजी इकाई के लिए यह अहम चीज है। टेस्ट मैच क्रिकेट में लाल गेंद निश्चित रूप से अधिक परिचित है। ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से खेलने का हुनर ​​है, वे इससे बहुत मैच जीत चुके हैं।”

53 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय बल्लेबाजों से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभलकर खेलने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए, उन्हें समय लेकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्हें टेस्ट मैच क्रिकेट में एक दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए। एक दिन से कम स्वीकार्य नहीं है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होने पर भी भारत को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।”

close whatsapp