“लोकल तमिल बॉय का फायदा मिलेगा” – मैथ्यू हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया CSK का अगला कोच बनने का मजबूत दावेदार
स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके नए कोच की तलाश कर रही है।
अद्यतन - सितम्बर 5, 2026 3:48 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने फ्रेंचाइजी के अगले मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समर्थन किया है। स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके नए कोच की तलाश कर रही है।
विजडन क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए, हेडन ने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु क्रिकेट में कार्तिक की गहरी जड़ें और कोचिंग में उनका बढ़ता अनुभव उन्हें पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का हेड कोच बनने का उम्मीदवार बनाती है।
हेडन ने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद कार्तिक को कोचिंग का अच्छा अनुभव मिला है; उन्होंने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर काम किया। टेक्निकल जानकारी के अलावा, हेडन ने इस बात पर भी जोर दिया कि कार्तिक बिना किसी भाषा या कल्चर की रुकावट के घरेलू टैलेंट के साथ आसानी से जुड़ जाते हैं, जबकि विदेशी कोचों के लिए यह अक्सर एक बड़ी चुनौती होती है।
दिनेश कार्तिक सीएसके के लिए बहुत अच्छे विकल्प होंगे: हेडन
हेडन ने विस्डन क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक सीएसके के लिए बहुत अच्छे विकल्प होंगे। उन्होंने एंडी फ्लावर जैसे वर्ल्ड-क्लास कोचों के साथ काम किया है, जिनका खिलाड़ी और कोच के तौर पर करियर बहुत सफल रहा है। लेकिन तमिलनाडु का लोकल बॉय होने के नाते, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अहम बात है।”
आईपीएल 2025 के मुश्किल सीजन के बाद सीएसके एक अहम बदलाव के दौर से गुजर रही है; इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम आठवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आए हैं, जिस संभावना का जिक्र अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही किया था, लेकिन देखन होगा आखिर चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच कौन होता है।
यह भी पढ़ें: केएल राहुल नहीं खेलेंगे Duleep Trophy फाइनल, ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले के लिए सिराज और पडिक्कल टीम में शामिल