'बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी टाॅप पर, और उसके बाद 3 नंबर पर कोहली' T20 World Cup में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर मैथ्यू हेडन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी टाॅप पर, और उसके बाद 3 नंबर पर कोहली’ T20 World Cup में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर मैथ्यू हेडन

2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Mathhew Hayden) ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

पहला मैच मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा, तो वहीं भारत अपने पहले मैच में 5 जून को आयरलैंड का सामना करता हुआ नजर आएगा। हालांकि, मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है, जिसमें अब नया नाम हेडन का जुड़ गया है।

मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के शो फाॅलो द ब्लूज में मैथ्यू हेडन ने एक चर्चा में कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया काफी बैलेंस नजर आ रही है। टीम में चार स्पिनर हैं, जो मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज को देखते हुए एक अच्छी प्लानिंग है। लेकिन मैं अमेरिका को लेकर निश्चित नहीं हूं। अनुभव से भरा और शानदार टीम इंडिया का बैटिंग लाइन-अप है। ओपनिंग में बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी टाॅप पर, और उसके बाद 3 नंबर पर विराट कोहली।

हेडन ने आगे कहा- लीडर के रूप में रोहित शर्मा टीम के साथ मौजूद हैं। वह पहले भी ऐसे कई टूर्नामेंट से गुजर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक मजबूत सेलेक्शन है। लेकिन वहां पर मैं टी नटराजन को देखना पसंद करता, क्योंकि उनसे आईपीएल में डेथ ओवर्स में जो किया है वो लाजबाव है। कुल मिलाकर टीम इंडिया एक अच्छी टीम है।

हेडन ने आगे टीम इंडिया की ताकत को लेकर कहा- भारतीय टीम में वर्ल्ड क्लास बैटर हैं और कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। जब आप भारतीय टीम को देखेंगे तो सूर्यकुमार यादव के बारे में सोचते हैं, यशस्वी जायसवाल के बारे में सोचते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत एक्स फैक्टर होंगे, जो टीम के लिए बड़ा बोनस है।

close whatsapp