IPL Final मैच से पहले KKR के इन दो खिलाड़ियों को लेकर Matthew Hayden ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Final मैच से पहले KKR के इन दो खिलाड़ियों को लेकर Matthew Hayden ने दिया बड़ा बयान 

KKR और SRH के बीच खेला जाएगा ये मैच 

Matthew Hayden
Matthew Hayden. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 17वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा।

हालांकि, इस फाइनल मैच से पहले पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों द्वारा बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) का जुड़ गया है। हेडन ने फाइनल मैच से पहले केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नारायण को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैथ्यू हेडन ने फाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

बता दें कि केकेआर बनाम एसआरएच फाइनल मैच से पहले मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि फाइनल मैच केकेआर जीतेगी, क्योंकि इस मैच को वो कई दिनों की छुट्टी के बाद खेलेंगे। उन्हें पता होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की क्या ताकत है और क्या कमेजोरी।

हेडन ने आगे कहा- उन्हें फाइनल मैच को समझने में मदद मिलेगी। हैदराबाद को पहले क्वालिफायर में हराने के बाद केकेआर की जीत की लय कायम रहने वाली है। साथ ही मुझे लगता है कि केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण लाल मिट्टी की पिच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकुल राॅय, मनीष पांडे, नीतीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, जयदेव उनादकट, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वाॅशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।

close whatsapp