Ishant Sharma ने जहीर खान-जेम्स एंडरसन को लेकर अपने बयान से नई बहस छेड़ते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज का अपमान करने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी
जेम्स एंडरसन इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2023 में खेल रहे हैं।
अद्यतन - जून 26, 2023 11:54 पूर्वाह्न

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज Ishant Sharma का मानना है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज James Anderson से कहीं बेहतर तेज गेंदबाज हैं। इशांत शर्मा ने आगे कहा अगर एंडरसन भारत के लिए खेल रहे होते, तो उतने सफल गेंदबाज नहीं होते, जितने वह वर्तमान है।
34-वर्षीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज की गेंदबाजी स्टाइल और तरीका काफी अलग है। आपको बता दें, जेम्स एंडरसन 180 मैचों में 686 विकेटों के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि जहीर खान ने अपने टेस्ट करियर में 92 मैचों में 32.94 की औसत से 311 विकेट लिए। एंडरसन अभी भी इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वर्तमान में एशेज 2023 में गेंदबाजी कर रहे हैं।
Ishant Sharma ने जहीर खान को बताया James Anderson से बेहतर गेंदबाज
इशांत शर्मा ने रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर कहा: “जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी स्टाइल और तरीका काफी अलग है। वह इंग्लैंड में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलते हैं। अगर वह भारत के लिए खेले होते, तो मेरे हिसाब से जिमी एंडरसन से कहीं बेहतर जहीर खान है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताजा खबरें
आपको बता दें, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने भारत में 13 टेस्ट खेले हैं और 29.32 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। 40-वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने अभी तक भारत में पांच विकेट हॉल नहीं लिया है। वहीं, जहीर खान ने इंग्लैंड में 8 टेस्ट मैचों में 27.96 की औसत से 31 विकेट लिए और एक पांच विकेट हॉल भी लिया।
जहीर खान का अपमान करने के आरोप पर Ishant Sharma ने तोड़ी चुप्पी
इस बीच, इशांत शर्मा ने साल 2014 में वेलिंगटन टेस्ट के बाद सामने आए विवाद के बारे में भी बात की, जब 34-वर्षीय तेज गेंदबाज पर कई लोगों ने जहीर खान का अपमान करने का आरोप लगाया था। जिस पर उन्होंने कहा जहीर उनके लिए एक गुरु की तरह हैं और वह ऐसा करने का कभी सोच भी नहीं सकते।
इशांत ने अंत में कहा, ‘आज तक लोगों को समझ नहीं आया कि मैंने ये बात किससे कही थी। मैंने कैच ड्रॉप करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कभी दुर्व्यवहार नहीं किया। तो फिर जहीर खान के साथ ऐसा कैसे कर सकता हूं? वह मेरे लिए गुरु के समान हैं। मैंने कभी ऐसा कुछ कहने के बारे में सोचा भी नहीं।’