इसे बोलते हैं क्रिकेट से प्यार करना, बारिश के बीच भी नेट्स में अभ्यास करते रहे मयंक अग्रवाल
काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं मयंक अग्रवाल।
अद्यतन - जून 21, 2023 3:09 अपराह्न

एक समय मयंक अग्रवाल टीम इंडिया के लिए सबसे मजबूत कड़ी हुआ करते थे टेस्ट क्रिकेट में, लेकिन इस बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन ने पूरी कहानी को ही बदल के रख दिया है। जहां मयंक को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है, साथ ही IPL में भी इस खिलाड़ी के लिए कुछ नहीं बदला और वहां भी अग्रवाल का बल्ला शांत ही रहा।
मयंक अग्रवाल कब दिखे थे आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में?
मयंक अग्रवाल अचानक ही टीम इंडिया से गायब हुए, एक समय वो टीम के लिए टेस्ट में शतक पर शतक लगा रहे थे। लेकिन फिर वो रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगे और टीम से बाहर हो गए। वहीं टेस्ट में बतौर ओपनर बल्लेबाज उनकी जगह शुभमन गिल नजर आते हैं और उनकी वापसी थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। अग्रवाल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 के मार्च महीने में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
कितना मन लगाकर अभ्यास कर रहे हैं मयंक अग्रवाल
*काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं मयंक अग्रवाल।
*हाल ही में एक रील वीडियो की है मयंक अग्रवाल ने शेयर।
*इस वीडियो में बारिश के बीच नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं अग्रवाल।
*कमेंट्स के जरिए फैन्स लिखा-आप जल्द ही वापसी करोगे।
बारिश के बीच मयंक अग्रवाल का बल्लेबाजी अभ्यास
कुछ दिनों पहले GYM का वीडियो किया था शेयर
IPL में अग्रवाल ने टीम को लगाया करोड़ों का चूना
पहले IPL में मयंक पंजाब टीम के कप्तान थे, लेकिन फिर टीम ने उन्हें हटा दिया था और उसके बाद ऑक्शन में इस खिलाड़ी को SRH ने अपने नाम किया। SRH ने 8.25 करोड़ की भारी रकम में मयंक को खरीदा था, लेकिन ये खिलाड़ी पूरे सीजन उस रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। जहां IPL 2023 में अग्रवाल को कुल 10 मैचों में मौका मिला था और वो इन मुकाबलों में 270 रन ही बना सके।