मयंक अग्रवाल के घर आए नन्हे ‘आयांश’, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

मयंक और आशिता ने 4 जून 2018 को शादी की थी।

Advertisement

Mayank Agarwal (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और उनकी पत्नी आशिता सूद ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े ने यह खबर सोशल मीडिया पर साझा की। इसी के साथ अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनका बच्चा इस महीने की 8 तारीख को पैदा हुआ था और दोनों ने मिलकर उसका नाम ‘आयांश’ रखा है।

Advertisement
Advertisement

बता दें, मयंक और आशिता ने 4 जून 2018 को शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। इन दोनों की मुलाकात बैंगलोर में हुई थी जहां उनके माता-पिता ने दिवाली समारोह का आयोजन किया था।

इंस्टाग्राम के जरिए अग्रवाल ने यह खबर सबके सामने रखी। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाज अपनी पत्नी आशिता सूद के साथ हैं और उन्होंने अपने बच्चे को गोद में ले रखा है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘कृतज्ञता से भरे अपने दिल के साथ हम आयांश का परिचय देते हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा एक हिस्सा और भगवान का उपहार। 8-12-22’

यह रहा मयंक अग्रवाल का इंस्टाग्राम पोस्ट:

खराब प्रदर्शन की वजह से पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के ऑक्शन से पहले मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया था। यही नहीं टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

आगामी IPL 2023 के लिए मयंक अग्रवाल ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा है। यह ऑक्शन दिसंबर 23 को कोच्चि में होगा। भले ही एक सत्र अग्रवाल के लिए अच्छा ना किया हो लेकिन सभी जानते हैं कि वो कितने आक्रमक बल्लेबाज हैं।

31 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2022 सत्र में 13 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 16.33 के औसत और 122.5 के स्ट्राइक रेट से मात्र 196 रन बनाए थे। हालांकि इस सत्र के प्रदर्शन को भुलाकर अग्रवाल अगले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को PBKS का नया कप्तान बनाया गया है। मयंक अग्रवाल के अलावा मोहाली की इस फ्रेंचाइजी ने अगले सत्र के लिए मुख्य कोच अनिल कुंबले के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया है।

Advertisement