Mayank Yadav को जैसा ही मिला पहला विकेट, तो गेंदबाज का रिएक्शन देखने लायक था
Mayank Yadav ने Mahmudullah को आउट कर अपना डेब्यू विकेट लिया था।
अद्यतन - Oct 7, 2024 4:19 pm

IPL की सनसनी Mayank Yadav की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है, जहां इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना डेब्यू कर लिया है और पहले ही मैच में अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। वहीं पहला विकेट लेने के बाद मयंक यादव का रिएक्शन देखने लायक था और वो अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खास पोस्ट भी शेयर किया था Mayank Yadav ने
वहीं डेब्यू करने के बाद रफ्तार के सौदागर Mayank Yadav ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी शेयर किया है, जहां इस पोस्ट में मैच की कुछ तस्वीरें शामिल है। साथ ही गेंदबाज ने काफी शानदार कैप्शन लिखा है और वो काफी वायरल हो रहा है। मयंक ने लिखा- एक क्रिकेटर के लिए सबसे अच्छी अनुभूति अपने देश के लिए खेलना है और मेरे लिए नीली जर्सी पहनना एक सपने के सच होने जैसा है। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल रहेगा।
Mayank Yadav का ये रिएक्शन कमाल का था
*Mayank Yadav ने Mahmudullah को आउट कर अपना डेब्यू विकेट लिया था।
*विकेट मिलने के बाद सबसे पहले अर्शदीप सिंह ने मयंक को खुशी से गले लगाया था।
*वहीं पहला इंटरनेशनल विकेट मिलते ही मयंक ने भगवान का शुक्रिया अदा किया था ।
*साथ ही गेंदबाज की वो खुशी देखने लायक थी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
पहला विकेट मिलने के बाद Mayank Yadav का रिएक्शन
The first of many to come 🤞😍
Mayank Yadav picks up his first wicket in international cricket! 🙌#INDvBAN #JioCinemaSports #IDFCFirstBankT20ITrophy pic.twitter.com/iQcrGXxlOy
— JioCinema (@JioCinema) October 6, 2024
तेज गेंदबाज के इस खास पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
फैन्स अब उमरान मलिक की वापसी का इंतजार कर रहे हैं फैन्स
जिस तरह युवा खिलाड़ी मयंक ने रफ्तार भरी गेंदबाजी है, वैसे ही गेंदबाजी उमरान मलिक भी करते हैं और वो भी IPL के जरिए टीम इंडिया में आए थे। लेकिन अब उमरान को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, ऐसे में मयंक यादव को देख फैन्स को उमरान मलिक की याद आ गई। अब देखना होगा की उमरान मलिक की टीम इंडिया में अब कब वापसी होगी।