रोहित शर्मा के नाम पर होगा वानखेड़े स्टेडियम का Stand, MCA ने दिया तमाम भारतीय फैंस को खास तोहफा
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रोहित के नाम पर वानखेड़े में एक स्टैंड बनाने का फैसला लिया है।
अद्यतन - Apr 16, 2025 6:52 pm

भारतीय टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। रोहित शर्मा ने कई महत्वपूर्ण मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस समय आईपीएल 2025 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट के बीच में ही रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रोहित के नाम पर वानखेड़े में एक स्टैंड बनाने का फैसला लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एमसीए ने इसको अप्रूव भी कर दिया है। रोहित को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है। रोहित के साथ-साथ पूर्व प्रेसिडेंट अनमोल काले, शरद पंवार और अजीत वाडेकर के नाम पर भी स्टैंड बनेगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम का होमग्राउंड मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम रहा है।
MCA president Ajinkya Naik announcing the Stand for Indian Captain Rohit Sharma at Wankhede stadium 🏟️🇮🇳 pic.twitter.com/vD5XAAKihR
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 15, 2025
वानखेड़े स्टेडियम में होगा मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड
बता दें कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। मुंबई फ्रेंचाइजी के अलावा यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल किया है।
रोहित शर्मा की बात की जाए तो वह अभी तक आईपीएल 2025 में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं लेकिन अनुभवी सलामी बल्लेबाज को जल्द ही अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा भी यही चाहेंगे कि महत्वपूर्ण मैच में वह जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में शानदार भूमिका निभाए।
मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आईपीएल 2025 में 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ दो में टीम ने जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस के चार अंक हैं और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।