जहां 2011 में MS Dhoni ने लगाया था World Cup विजेता छक्का, MCA करेगा उन दो सीटों की नीलामी
2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) के शानदार छक्के के बारे में आज भी फैंस बात करते हैं।
अद्यतन - Sep 14, 2023 12:34 pm

दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजी और शॉट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी। खासकर साल 2011 में खेले गए वनडे विश्व कप में उनकी यादगार पारी आज भी फैंस भूले नहीं हैं।
बस कुछ ही दिनों में वनडे विश्व कप खेला जाना है, ऐसे में मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम उन प्रमुख वेन्यू में से एक होने जा रहा है जहां टूर्नामेंट के मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं MCA ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने यह फैसला किया है कि जिस जगह धोनी ने छक्का लगाया था, जहां गेंद गिरी थी, MCA अब उन दो सीटों की नीलामी करेगा।
धोनी हर बार की तरह फाइनल में भी छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने में सफल रहे थे
बता दें 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) के शानदार छक्के के बारे में आज भी फैंस बात करते हैं। साल 2011 में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में भी धोनी हर बार की तरह फाइनल में भी छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में सफल रहे थे।
इतना ही नहीं धोनी छक्का लगाने के बाद उसी पोज में कुछ देर के लिए खड़े रहे। जिसके बाद धोनी का यह वीनिंग शॉट भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला शॉट भी बन गया। बता दें माही ने फाइनल में जिस बल्ले से छक्का लगाया था, वह सबसे महंगा बल्ला होने का भी रिकॉर्ड रखता है।
गौरतलब है कि, भारत के लिए 2011 विश्व कप काफी खास रहा था क्योंकि टीम इंडिया 28 साल बाद विश्व कप अपने नाम करने में कामयाब रही थी। भारत को वनडे विश्व कप ख़िताब जीते 12 साल हो गए हैं और अब जल्द ही वर्ल्ड कप 2023 भी खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया फिर से इस इतिहास को दोहराना चाहेगी। फिलहाल भारत एशिया कप खेलने में व्यस्त है।