रोहित शर्मा का वायरल वीडियो

“मेरा तो ये लास्ट है….”- KKR के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ आग की तरह वायरल

IPL 2024 से पहले MI ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया था कप्तान।

Rohit Sharma and Abhishek Nayar (KKR vs MI) (Photo Source - X/Twitter)
Rohit Sharma and Abhishek Nayar (KKR vs MI) (Photo Source – X/Twitter)

शनिवार, 11 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) का मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले रोहित शर्मा ने अपने करीबी दोस्त और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर से बातचीत की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया। बताया जा रहा है कि केकेआर ने इस वीडियो को सबसे पहले अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया।

लेकिन जैसे ही फैंस ने वीडियो में हो रही बातचीत पर गौर किया और यह बातचीत वायरल हुई तो केकेआर ने वीडियो को डिलीट कर दिया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी शोर था, लेकिन फिर भी फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। वीडियो को सुनकर और देखकर जितना समझ आ रहा है उसके अनुसार रोहित शर्मा कहते दिख रहे हैं, ‘एक-एक चीज चेंज हो रहा है…वो उनके ऊपर है…जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल (मंदिर) जो है ना मैंने बनवाया है…भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है…’

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो वायरल वीडियो

हालांकि दोनों के बीच पूरी बातचीत क्या हुई वो ठीक से सुनाई नहीं दे रही है। लेकिन रोहित और अभिषेक की यह बातचीत वायरल होने के बाद फैंस ने तुरंत इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित एमआई कप्तानी और टीम के मौजूदा माहौल के बारे में बात कर रहे थे और इससे वो खुश नहीं थे।

बता दें, मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली थी। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया था, जिसे एमआई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। टीम मैनेजमेंट के फैसले से फैंस काफी ज्यादा खफा थे। यही वजह है जिस मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम खेलने जाती है वहां रोहित शर्मा के लिए भरपूर सपोर्ट देखने को मिलता है, वहीं हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग होती है।

इन सभी चीजों का असर इस सीजन मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी पड़ा। यही वजह है एमआई इस साल टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम को 4 ही जीत मिली है। एमआई पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।

close whatsapp