मुंबई इंडियंस ने MI अमीरात और MI केप टाउन ने लिए नई जर्सी का किया अनावरण, देखें फोटोज 

मुंबई इंडियंस के ब्लू कलर को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर शांतनु और निखिल ने ये नई जर्सी डिजाइन की हैं। 

Advertisement

MI Emirates and MI Cape Town (Image Credit- Twitter)

मुंबई इंडियंस ग्लोबल (MI Global) ने साउथ अफ्रीका की SAT20 लीग और यूएई की ILT20 के लिए अपनी टीम एमआई केपटाउन और एमआई अमीरात के लिए नई जर्सी का अनावरण किया है। बता दें कि इस साल की शुरूआत में रिलाइंस इंडस्ट्री लिमिटेड ने अपने फ्रेंचाइजी को एक्सपैंड करते हुए एमआई फ्रेंचाइजी ब्रांड के तहत दो नई टीमें खरीदने का फैसला किया था।

Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस ग्लोबल ने साउथ अफ्रीका में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) और यूएई की नई टी-20 लीग में एमआई अमीरात (MI Emirates) टीमों को खरीदकर अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाया। नई टीमों के लिए मुंबई ने वन फैमिली का नाम दिया है। मुंबई इंडियंस ग्लोबल की दोनों नई टीमें जनवरी 2023 से शुरु होने वाली अपनी-अपनी देश की पहली टी-20 लीग्स में खेलती हुई नजर आएंगी।

दोनों टीमों ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एमआई केपटाउन की जर्सी लांच करते हुए एमआई केपटाउन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, कापस्टेड के नीले आसमान और सुनहरे सूर्यास्त का जश्न मनाना – जो कुछ भी चमकता है वह नीला और सोना है। इस सीज़न को दोहराने के लिए ये है जर्सी!

तो वहीं एमआई अमीरात की जर्सी लांच करते हुए एमआई केपटाउन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, पहला हमेशा खास होता है। जर्सी के बारे में बताने के लिए इमोजी से कमेंट करें।

बता दें कि साउथ अफ्रीका की SAT20 लीग में एमआई केपटाउन की कप्तानी अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान करते हुए नजर आएंगे तो वहीं एमआई अमीरात की कप्तानी वेस्टइंडीज टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और कप्तान कायरन पोलार्ड करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement