MI के कुछ खिलाड़ी पहुंचे बेहद खास मंदिर, टीम की जीत के लिए की सभी ने प्रार्थना
मुंबई इंडियंस टीम का अगला मैच LSG से 4 अप्रैल को लखनऊ में होगा।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2025 1:50 अपराह्न

काफी समय से मुंबई इंडियंस की टीम IPL में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन उसके बाद भी फैन्स को टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच टीम के कुछ खिलाड़ी एक खास स्थान पर पहुंचे है, वहां पर सभी ने मिलकर MI का ये सीजन सफल होने के लिए प्रार्थना की है।
अभी तक कैसा रहा है मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन?
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 का आगाज खास नहीं हुआ था, हाल ही में टीम ने सीजन की पहली जीत अपने नाम की है। जहां ये टीम अभी तक कुल 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को एक में जीत और 2 मैचों मेंं हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन इन मुकाबलों में सुपर फ्लॉप रहा है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी पहुंचे बेहद खास मंदिर
*मुंबई इंडियंस टीम का अगला मैच LSG से 4 अप्रैल को लखनऊ में होगा।
*उससे पहले MI के कुछ खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या और किए राम मंदिर के दर्शन।
*तिलक वर्मा, दीपक चाहर, Karn Sharma और सूर्यकुमार यादव ने किए थे दर्शन।
*कुछ खिलाड़ियों के साथ मौजूद थी उनकी वाइफ भी, सभी ने की तस्वीरें शेयर।
SKY ने शेयर की है सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें
ये तस्वीरें दीपक चाहर की वाइफ ने शेयर की है
बुमराह की वापसी को लेकर आई है एक नई अपडेट
अभी तक जसप्रीत बुमराह MI टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, इस बीच उनको NCA में गेंदबाजी करते हुए स्पॉट किया गया था। अब इस खिलाड़ी को लेकर नई अपडेट आई है, जो शायद फैन्स को पसंद ना आए। अपडेट के अनुसार बुमराह की वापसी में और देरी हो सकती है, जानकारी के अनुसार BCCI की मेडिकल टीम बुमराह को लेकर किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और इसके चलती उनकी वापसी में समय लगेगा। वैसे आईपीएल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है और वहां होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए बुमराह को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।