“क्या आपने किसी और देश में ऐसा होते देखा है?”- हार्दिक पांड्या को ट्रोल करने वाले फैंस को अश्विन ने लगाई फटकार

हार्दिक पांड्या को मैदान में हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Hardik Pandya & R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में बतौर प्लेयर और कप्तान हार्दिक पांड्या की शुरुआत काफी खराब रही। हार्दिक को फैंस लगातार Boo कर रहे हैं, वहीं उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि, MI ने 17वें सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले से सभी फैंस काफी नाराज थे।

Advertisement
Advertisement

हार्दिक ने पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी की थी और वहां उन्होंने बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन MI की कप्तानी मिलने के बाद से वह लगातार फैंस के निशाने पर हैं। इसी बीच हार्दिक के सपोर्ट में अब भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन सामने आए हैं। उन्होंने हार्दिक के साथ गलत व्यवहार करने के लिए फैंस को डांट लगाई है।

हार्दिक पांड्या के साथ बदसलूकी करने वाले फैंस की अश्विन ने लगाई क्लास

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”क्या आपने किसी और देश में ऐसा होते देखा है? क्या आपने जो रूट और जैक क्रॉली के फैंस को लड़ते देखा है? या क्या आपने जो रूट और जोस बटलर के फैंस को लड़ते देखा है? यह पागलपन है। क्या आपने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के फैंस को लड़ते देखा है? मैंने कई बार बोला है। यह क्रिकेट है। यह एक सिनेमा कल्चर है। मैं जानता हूं कि मार्केटिंग, पोजिशनिंग और ब्रांडिंग जैसी चीजें हैं। मैं इससे इनकार नहीं करता। मैं अपनी तरफ से इन सब पर विश्वास नहीं करता लेकिन इसमें शामिल होना गलत भी नहीं है।”

स्पिनर ने आगे कहा, ”फैंस वॉर को इस बेकार राह पर कभी नहीं जाना चाहिए। याद रखना चाहिए कि ये खिलाड़ी किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं- हमारे देश का। तो फिर एक क्रिकेटर को निशाना बनाने का क्या औचित्य है? मुझे नहीं लगता कि अगर आप किसी खिलाड़ी को पसंद नहीं करते हैं और किसी खिलाड़ी को निशाने पर लेते हैं तो एक टीम को स्पष्टीकरण क्यों जारी करना चाहिए?

हम ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में खेला और बाद में उसका उलटा भी हुआ। ये दोनों राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेल चुके हैं। ये तीनों अनिल कुंबले की कप्तानी में खेले हैं और ये सभी धोनी के नेतृत्व में खेल चुके हैं। जब वे धोनी के अंडर में खेले तो तीनों दिग्गज थे। धोनी भी विराट के नेतृत्व में खेले हैं।”

Advertisement