IPL 2022: क्या रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) से इतने खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) से इतने खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद?

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) की एकता से बेहद प्रभावित हुए रोहित शर्मा।

Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)
Rohit Sharma (Image Credit- IPLBCCI)

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) निश्चित ही अब तक सबसे खराब सीजन रहा, क्योंकि पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी अपने 14 मैचों में से केवल चार मैच ही जीत पाई, और अंकतालिका में सबसे अंतिम स्थान पर अपने अभियान का समापन किया।

मुंबई इंडियंस (MI) की तरह ही आईपीएल (IPL) के इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी आईपीएल 2022 (IPL 2022) बेहद निराशाजनक रहा।  भारतीय कप्तान इस सीजन में बल्ले के साथ पूरी तरह फ्लॉप रहे, क्योंकि मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान 14 मैचों में केवल 268 रन बना पाए।

हम आईपीएल 2023 में मजबूत वापसी करेंगे: रोहित शर्मा

इस बीच, रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के प्रदर्शन पर बात की और कहा टीम में एकता फ्रेंचाइजी को अगले सीजन, आईपीएल 2023, (IPL 2023) में मजबूत वापसी करने में मदद करेगी।

रोहित शर्मा ने Zee News के हवाले से कहा: “यह हमारे लिए बिल्कुल ही अनपेक्षित सीजन था, लेकिन हमें इस सीजन में जो सीख और सकारात्मकता मिली, हम केवल उस ओर देखना चाहते हैं। हालांकि, इस सीजन में यह देखना बेहद शानदार रहा कि कैसे टीम एक साथ खड़ी रही, और पूरे सीजन एक-दूसरे का समर्थन करती रही। अब हमें अगले सीजन की तैयारियों पर ध्यान देना होगा। हमें खुशी है कि हमने जीत के साथ इस सीजन का समापन किया, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण था। हम आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मजबूत वापसी करेंगे।”

भारतीय कप्तान ने आगे कहा: “हमारी टीम में जो एकता नजर आई, वह हमारे लिए अच्छा संकेत है। मैंने अपनी टीम में से किसी एक खिलाड़ी को भी हिम्मत हारते हुए नहीं देखा। हम एक परिवार के रूप में साथ रहे, हमारे बीच अच्छी दोस्ती भी रही। इस सीजन में इतनी नाकामयाबी के बावजूद हम सभी प्रशिक्षण सत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते थे, जिस पर मुझे गर्व है।”

close whatsapp