जसप्रीत बुमराह के ना होने से भी टेंशन में नहीं हैं कप्तान रोहित, लीग से पहले कर रहे हैं CHILL - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के ना होने से भी टेंशन में नहीं हैं कप्तान रोहित, लीग से पहले कर रहे हैं CHILL

आज-कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं रोहित शर्मा।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं, लेकिन ये खिलाड़ी जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आता है तो सब कुछ बदल जाता है। इस साल के IPL में भी रोहित कुछ इसी इरादे से मैदान पर उतरेंगे, वहीं लीग के शुरू होने से पहले हिटमैन CHILL करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा की टीम में एक साथ नहीं दिखेंगे 2 स्पीड स्टार

साल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा की टीम से जसप्रीत बुमराह पूरी लीग खेले थे, लेकिन चोट के कारण जोफ्रा आर्चर टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। लेकिन इस साल कहानी उलटी है, जहां IPL 2023 के लिए जोफ्रा आर्चर टीम के साथ जुड़ गए हैं, वहीं बुमराह चोट के कारण इस साल लीग में नजर नहीं आएंगे।

IPL 2023 की ज्यादा टेंशन नहीं ले रहे कप्तान रोहित शर्मा!

*आज-कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं रोहित शर्मा।
*इसी कड़ी में कप्तान रोहित ने मजेदार कैप्शन के साथ तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर के कैप्शन पर लिखा- मैं उधर देखता हूं, तू फोटो खींस।
*हिटमैन की तस्वीर पर आ गए हैं हजारों कमेंट्स और लाखों लाइक्स।

कप्तान रोहित शर्मा ने अलग कैप्शन के साथ ये तस्वीर की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

फोटोशूट के दौरान टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ हिटमैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

साल 2022 में टीम का प्रदर्शन रहा था फ्लॉप

दूसरी ओर साल 2022 के IPL में मुंबई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, टीम को लगातार हार मिली थी और टीम के प्रमुख खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

close whatsapp