IPL 2023: पिछले सत्र से काफी मजबूत दिख रही मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
इस समय कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन हो रहा है।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 9:24 अपराह्न
Advertisement
इस समय कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन हो रहा है। पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस (MI) ने इशान किशन और जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया था। इशान किशन अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे जबकि जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। इस सत्र में मुंबई इंडियंस ने शानदार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी तगड़ी जंग छिड़ी थी लेकिन आखिर में मुंबई फ्रेंचाइजी ने ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया। IPL के इतिहास में ग्रीन दूसरे सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। ग्रीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जे रिचर्ड्सन को भी मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। दिन के अंत में फ्रेंचाइजी ने पीयूष चावला, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद और डुआन जानसेन को भी खरीदा।
बता दें, मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। उन्होंने पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछला सत्र उनका इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी सत्र में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।
एक और ट्रॉफी करना चाहेंगे अपने नाम
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले सत्र में फ्रेंचाइजी ने इशान किशन को 15.25 करोड़ों रुपए में अपने दल में शामिल किया था। कई युवा खिलाड़ियों ने पिछले सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन टीम 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर पाई। डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा और रितिक शौकीन ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया था।
इस बार मुंबई इंडियंस एक और ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी। टीम इस बार काफी मजबूत भी दिख रही है। टीम के पास शानदार गेंदबाज भी हैं और बेहतरीन बल्लेबाज भी।
PLAYER | ROLE | PRICE |
Rohit Sharma | Batsman | 16 Crore |
Jasprit Bumrah | Bowler | 12 Crore |
Suryakumar Yadav | Batsman | 8 Crore |
Ishan Kishan | Batsman | 15.25 crore |
Dewald Brevis | Batsman | 3 crore |
Tilak Varma | Batsman | 1.7 crore |
Jofra Archer | Bowler | 8 crore |
Tim David | All-Rounder | 8.25 crore |
Mohd Arshad Khan | Batsman | 20 lakh |
Ramandeep Singh | Batsman | 20 lakh |
Hrithik Shokeen | All-Rounder | 20 lakh |
Arjun Tendulkar | Bowler | 30 lakh |
Tristan Stubbs | Batsman | 20 lakh |
Kumar Kartikeya | Bowler | 20 lakh |
Jason Behrendorff | Bowler | 75 Lakh |
Akash Madhwal | Bowler | 20 lakh |
Cameron Green | All-Rounder | 17.5 crore |
Jhye Richardson | Bowler | 1.5 crore |
Piyush Chawla | All-Rounder | 50 lakh |
Duan Jansen | Bowler | 20 lakh |
Vishnu Vinod | Wicket-keeper | 20 lakh |
Shams Mulani | All-Rounder | 20 lakh |
Nehal Wadhera | All-Rounder | 20 lakh |
Raghav Goyal | Bowler | 20 lakh |
टीम – 24 (भारतीय 16 विदेशी 8)
शेष राशि – 5 लाख रुपये
Advertisement