WPL 2023 का ऑक्शन हुआ संपन्न, देखें मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023 का ऑक्शन हुआ संपन्न, देखें मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को WPL 2023 के ऑक्शन में 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Mumbai Indians (Pic Source-Twitter)
Mumbai Indians (Pic Source-Twitter)

आज यानी 13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले सत्र का ऑक्शन रखा गया था। इस शानदार ऑक्शन में सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने सबसे पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने खेमे में शामिल किया।

बता दें, मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को WPL 2023 के ऑक्शन में 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। हरमनप्रीत के अलावा मुंबई फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नाट सिवर को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को भी मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा। पूजा का बेस्ट प्राइस 50 लाख रुपए था।

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर जिनका बेस्ट प्राइस 40 लाख रुपए था उनको मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा। मुंबई फ्रेंचाइजी पहले सत्र में ही काफी मजबूत लग रही है। आशंका लगाई जा सकती है कि पहले सत्र में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आए।

युवा खिलाड़ियों को भी अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा

कई युवा खिलाड़ी भी मुंबई फ्रेंचाइजी में शामिल हुई है और उन्हें काफी कुछ इन अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने को मिलेगा। हरमनप्रीत कौर का भी बेस प्राइस 50 लाख रुपए था और उनको मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.80 करोड़ रुपए में शामिल किया गया। यह शानदार टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के सभी मुकाबले मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम का मिडिल आर्डर काफी मजबूत है और उनके पास स्पिनर्स की भी कमी नहीं है। तेज गेंदबाज भी काफी अच्छे हैं और यह पहला सत्र सभी के लिए काफी शानदार होने वाला है।

तमाम खिलाड़ी भी इस बात से काफी उत्साहित हैं कि उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने को मिलेगा। पुरुष IPL में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक है और अब WPL में भी सभी खिलाड़ी ऐसा ही करने को देखेंगी।

WPL 2023 के लिए यह रही मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वॉड:

हरमनप्रीत कौर, नेटाली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर,धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट

close whatsapp