MI vs CSK Head to Head: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs CSK Head to Head: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs CSK (Photo Source: BCCI)
MI vs CSK (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा। यह मैच 20 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इस वक्त तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें और चेन्नई दो जीत के साथ आखिरी स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में सीएसके ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस बीच, आइए आपको दोनों टीमों के बीच आगामी मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।

MI vs CSK Head to Head: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 में MI और 18 में CSK ने जीत दर्ज की है। यानी कि दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर रही है।

मैच 38
मुंबई इंडियंस 20
चेन्नई सुपर किंग्स 18
टाई 00
नो रिजल्ट 00

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पांच में मुंबई इंडियंस और 7 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है।

Mi vs CSK, आखिरी पांच मैचों की रिजल्ट

दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांचों मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की

close whatsapp