MI vs CSK: नेट्स में अपने यॉर्कर से तबाही मचा रहा मुंबई इंडियंस का यह युवा खिलाड़ी, लसिथ मलिंगा भी वीडियो देख हुए दंग

अर्जुन तेंदुलकर की ये शानदार यॉर्कर गेंद देखकर टीम के बॉलिंग कोच मलिंगा भी दंग रह गए हैं।

Advertisement

CSK vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी ऑलराउंडर, अर्जुन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में नेट अभ्यास सत्र के दौरान अपने दाहिने हाथ की तेज गेंदबाजी कौशल से अपनी टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को हैरान कर दिया। मुंबई इंडियंस का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाना है। यह आईपीएल का एल क्लासिको मैच कहलाता है, जिसमें रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने सामने होंगे।

Advertisement
Advertisement

लगातार 3 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने जीत का बिगुल बजाया है और उसके बाद 2 मैच एक के बाद एक करके जीता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआत से ही फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर है।

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर उठ रहे सवाल

सबका यह सवाल है कि महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कब प्लेइंग 11 में देखा जाएगा। मुंबई ने इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी अर्जुन तेंदुलकर देखने को नहीं मिले हैं। नेट्स पर अर्जुन गेंदबाजी में कमाल पर कमाल कर रहे हैं और उनकी यॉर्कर देखकर टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के वह चहेते हो गए हैं।

लसिथ मलिंगा को अपने यॉर्कर से प्रभावित कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि पहले अर्जुन दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उसके बाद फिर अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करने लगते हैं।

अर्जुन इस प्रैक्टिस में एक से बढ़कर एक कमाल की यॉर्कर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन की ये शानदार यॉर्कर गेंद देखकर टीम के बॉलिंग कोच मलिंगा भी दंग रह गए हैं। अर्जुन का यह वीडियो सामने आते ही फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद अगले मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर देखने को मिलेंगे।

देखें वीडियो 

 

अर्जुन ने अभी तक आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ी है, क्योंकि 2021 में टीम में शामिल होने के बाद से उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए केवल 4 मैच खेले हैं। उन सभी खेलों में उन्होंने केवल 3 विकेट चटकाए हैं और 13 रन बनाए।

Advertisement