MI vs KKR: बेकार गई अय्यर की शतकीय पारी, सूर्या-किशन ने मुंबई इंडियंस को दिलाई दूसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs KKR: बेकार गई अय्यर की शतकीय पारी, सूर्या-किशन ने मुंबई इंडियंस को दिलाई दूसरी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडिंयंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 23वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरूआत दमदार मिली।

रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच 65 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। मुंबई इंडिंयस ने 14 गेंदे शेष रहते हुए ही 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस वापस से पुराने फॉर्म में वापस लौट आई है। वहीं कोलकाता को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

वेंकटेश अय्यर ने KKR के लिए खेली शतकीय पारी

मुुंबई इंडियंस को पहली सफलता कैमरून ग्रीन ने दूसरे ही ओवर में दिलाई। कोलकाता ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए थे। कप्तान नीतिश राणा पिछले मैच में टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन मुंबई के खिलाफ 10 गेंदो में मात्र 5 रन ही बना पाए। वेंकटेश अय्यर ने टीम के लिए 51 गेंदो में 6 चौके और 9 छक्को की मदद से 104 रनों की शानदार पारी खेली।

वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल लीग में टीम के लिए शतक जड़ा है। वेंकटेश अय्यर के पहले आईपीएल शतक के चलते टीम 180 रनों का आंकड़ा पार कर पाई।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे। मुंबई इंडियंस के लिए ऋतिक शौकीन ने 2 विकेट, वहीं कैमरून ग्रीन, डुआन जेनेसेन, पीयूष चावला और रिले मेरेडिथ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

टिम डेविड के फिनिशिंग पारी ने मुंबई को दिलाई दूसरी जीत

रोहित शर्मा ने 13 गेंदो में एक चौके और 2 छक्को की मदद से 20 रनों की पारी खेली। वहीं इशान किशन पारी के 8वें ओवर में 25 गेंदो में 50 रन बनाकर वरूण चक्रवर्ती के शिकार बन गए। सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्को की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के 30 रनों ने भी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन अंत में टीम ने टिम डेविड के 24 रनों की नाबाद पारी के दम पर जीत हासिल की। KKR के गेंदबाजों को विकेट जरूर मिली, लेकिन तब तक मैच टीम के हाथ से निकल चुका था। सुयश शर्मा ने 2 विकेट, वहीं शार्दुल ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती और लॉकी फर्ग्युसन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

मुंबई इंडियंस के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/MumbaiIndiansOD/status/1647600059415142406?s=20

https://twitter.com/Italymeraghar/status/1647593534571028483?s=20

close whatsapp