W ,W ,W… सिर्फ 6 गेंदों से जसप्रीत बुमराह ने पलट दिया मैच… अपने स्पेल से बरपाया कहर
मुंबई के लिए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट हासिल किए।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2025 9:03 अपराह्न

मॉडर्न डे क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। बुमराह ने अपने दम पर भारत और मुंबई इंडियंस को कई मुकाबले जिताए हैं। बुमराह ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है। बुमराह ने इस मुकाबले में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं बुमराह को इस मैच को पलटने में सिर्फ एक ही ओवर लगा। एक ही ओवर में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।
बुमराह का स्पेल बन गया इस मैच का टर्निंग पॉइंट
जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। बुमराह ने लखनऊ की पारी का 16वां ओवर फेंका। इस ओवर में बुमराह ने एक के बाद एक 3 विकेट ले ली। बुमराह ने इस ओवर की दूसरी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर विकेट लिया। इसी ओवर के दम पर लखनऊ की टीम मुंबई के खिलाफ अपना मुकाबला हार गई। बुमराह मैच में मुंबई के लिए जीत के हीरो बन गए।
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार (27 अप्रैल) को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने वानखेड़े स्टेडियम में LSG के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। लखनऊ 216 रनों का पीछा कर रही थी।
बुमराह ने एडेन मार्करम का विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। मार्करम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए। उनका विकेट आईपीएल में बुमराह का 171वां विकेट था। उन्होंने लसिथ मलिंगा के 170 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने केकेआर के लिए 187 विकेट लिए हैं।
जसप्रीत बुमराह अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा है। मलिंगा ने मुंबई के लिए 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। बुमराह ने 139 मैचों में 171 विकेट लिए हैं।