IPL 2024: RR के खिलाफ रोहित शर्मा की टॉप पर बड़ी पारी हार्दिक पांड्या के ऊपर से दबाव हटा देगी: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RR के खिलाफ रोहित शर्मा की टॉप पर बड़ी पारी हार्दिक पांड्या के ऊपर से दबाव हटा देगी: आकाश चोपड़ा

आज यानी 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मैच खेला जाना है।

Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-X)
Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलते हैं तो इससे मुंबई फ्रेंचाइजी के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट जाएगा। बता दें, आज यानी 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मैच खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी खराब रहा है। टीम ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अभी तक इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि अपने दूसरे मैच में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘मुझे एक बार फिर से रोहित शर्मा के साथ शुरुआत करने दे। रोहित शर्मा काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। पिछले मैच में अनुभवी बल्लेबाज काफी अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे और पहले मैच में भी उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली थी। मैं यह बात काफी अच्छी तरह से जानता हूं कि रोहित शर्मा को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट और Nandre Burger का सामना करना पड़ेगा लेकिन यह लड़ाई मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को जीतनी जरूरी है।

इसलिए मैं रोहित शर्मा के साथ जाना चाहूंगा। रोहित शर्मा की ओर से बड़ी पारी हार्दिक पांड्या के ऊपर से काफी दबाव हटा देगी। एक कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या भी रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।’

हार्दिक पांड्या की भूमिका को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या मेरे दूसरे खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या के ऊपर काफी फोकस होगा। जसप्रीत बुमराह नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे क्योंकि जोस बटलर, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल में से आपको किन्हीं दो खिलाड़ियों को पहले 6 ओवर के भीतर आउट करना होगा। सवाल यह उठता है कि क्या जसप्रीत बुमराह को शुरुआत में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी देंगे?

क्या हार्दिक पांड्या स्पिनर को अंतिम ओवर गेंदबाजी के लिए देंगे? ल्यूक वुड को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलते हुए देखा जाएगा? हार्दिक पांड्या को भी अपनी बल्लेबाजी में काफी बदलाव करना होगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?