MI vs RR Dream11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, IPL 2024 मैच-14 के लिए

MI vs RR Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, और पिच रिपोर्ट, IPL 2024 के Match-14 के लिए

आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs RR (Photo Source: IPL Official Website)
MI vs RR (Photo Source: IPL Official Website)

MI vs RR Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस को पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए थे, दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई थी।

मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस ने शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई थी।

MI vs RR Match Details: मैच जानकारी

Match  Details
Match Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Match- 14
Venue Wankhede Stadium, Mumbai
Date and Time 1 April, Monday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

MI vs RR Pitch Report: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। यहां शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मूवमेंट मिलता है। रात में ओस के कारण यहां चेज करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 है।

MI vs RR Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड

Matches Played 28
Mumbai Indians Won 15
Rajasthan Royals Won 12
No Result 00

MI vs RR Probable Playing XIs: संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स (RR):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

MI vs RR Dream 11 Fantasy Suggestions: आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले के लिए

MI vs RR Dream 11 Head to Head Team: ड्रीम 11 हेड टू हेड

विकेटकीपर- संजू सैमसन, ईशान किशन

बल्लेबाज– रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रियान पराग

ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या

गेंदबाज– आवेश खान, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

Captain (कप्तान) First Choice- रोहित शर्मा

Captain (कप्तान) Second Choice- रियान पराग

Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- जसप्रीत बुमराह

Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- यशस्वी जायसवाल

MI vs RR Dream 11 Grand League Team: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग

विकेटकीपर- संजू सैमसन, ईशान किशन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रियान पराग

ऑलराउंडर- टिम डेविड, हार्दिक पांड्या

गेंदबाज- संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

Captain (कप्तान) First Choice- जसप्रीत बुमराह

Captain (कप्तान) Second Choice- ईशान किशन

Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- रियान पराग

Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- तिलक वर्मा 

close whatsapp