'मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी' पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। आलम ये है कि हर दिन एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या के ट्रेड की बात मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से कर रही है। बदले में MI को PBKS से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिलने जा रहे हैं।

इस बीच इस ट्रेड को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा इस ट्रेड से मुंबई इंडियंस को कोई खास नुकसान नहीं होगा। लेकिन, पंजाब किंग्स को बड़ा हार्दिक पांड्या के मिलने से बड़ा फायदा हो सकता है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से चोपड़ा ने इस ट्रेड डील को लेकर “यह (MI) एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। क्या उन्हें हार्दिक की कमी खलेगी? भले ही आप मुझे इसके लिए बुरा-भला कहें, लेकिन सच तो यह है कि उन्हें हार्दिक की उतनी कमी नहीं खलेगी। आप जानते हैं कि मुझे हार्दिक पांड्या कितने पसंद हैं, लेकिन हकीकत यही है कि वे उनके बिना भी काम चला लेंगे।”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा “अगर आप उनकी बल्लेबाजी को देखें, तो रोहित शर्मा के साथ या तो रयान रिकेल्टन आते हैं या क्विंटन डी कॉक। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर हैं। उनकी बल्लेबाजी में गहराई और क्वालिटी दोनों है। अब आप आसानी से विल जैक्स को खिला सकते हैं।”

हार्दिक के जाने के अलावा, चोपड़ा ने सुझाव दिया कि मुंबई IPL 2027 की नीलामी से पहले ट्रेंट बोल्ट को भी रिलीज कर सकती है। इससे कोर MI टीम में और बदलाव होने के संकेत मिलते हैं, क्योंकि IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, फ्रेंचाइजी अब टीम को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें – IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

close whatsapp