डेविड वार्नर के रिप्लेसमेंट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को माइकल हसी ने दी कड़ी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर के रिप्लेसमेंट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को माइकल हसी ने दी कड़ी चेतावनी

अनुभवहीन सलामी बल्लेबाज के लिए ऊपरी क्रम में आना बहुत मुश्किल होगा।

David Warner and Michael Hussey. (Image Source: Getty Images)
David Warner and Michael Hussey. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) ने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को डेविड वार्नर (David Warner) के रिप्लेसमेंट के रूप में एक मिडिल-आर्डर बल्लेबाज को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुनने को लेकर चेतावनी दी है।

माइकल हसी (Michael Hussey) का मानना है कि डेविड वार्नर (David Warner) के रिप्लेसमेंट के रूप में केवल एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज को ही चुना जाना चाहिए, जिसने शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में सफलता हासिल की हो।

David Warner के रिप्लेसमेंट के लिए एक पारंपरिक ओपनर चाहिए: Michael Hussey

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम से सम्मानित माइकल हसी (Michael Hussey) इस बात से सहमत नहीं है कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ संन्यास लेने वाले डेविड वार्नर (David Warner) के रिप्लेसमेंट के रूप में स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को चुना जाए।

यहां पढ़िए: Usman Khawaja ने खिलाड़ियों के बल्लों पर धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने के लिए ICC की आलोचना की

ESPNCricinfo के अनुसार, माइकल हसी ने कहा: “क्रिकेट में ओपनिंग करना सबसे कठिन कार्यों में से एक है। इसलिए अगर मैं चयन कर रहा होता, तो मैं डेविड वार्नर के रिप्लेसमेंट के लिए एक पारंपरिक और आइडियल ओपनर चुनता। कोई ऐसा व्यक्ति जो लंबे समय से ओपनिंग कर रहा हो। क्योंकि अगर आपने प्रथम श्रेणी करियर में ओपनिंग नहीं की है, तो फिर आपके लिए ऊपरी क्रम में आना बहुत मुश्किल होगा।

मार्श ट्रेविस हेड की तरह मिडिल-आर्डर के लिए अधिक उपयुक्त बल्लेबाज है: माइकल हसी

मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप यह नहीं कर सकते, और हो सकता है कि कोई उस भूमिका को निभाने के लिए खुद को उस पोजीशन में ढाल सकता है। लेकिन मुझे लगता है मिचेल मार्श या किसी अन्य जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल होगा। मुझे पता है कि मिचेल मार्श के बारे में बात चल रही है कि वह बैटिंग ऑर्डर में ऊपर जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह शायद ट्रेविस हेड की तरह मिडिल-आर्डर के लिए अधिक उपयुक्त बल्लेबाज है। मुझे लगता है कि मार्श का मिडिल-आर्डर में बल्लेबाजी करना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के संतुलन के लिए बेस्ट है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?