रोहित शर्मा माइकल वॉन

“IPL 2025 में CSK की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा”- माइकल वॉन के इस बयान से क्रिकेट जगत में मची सनसनी

IPL 2024 में बतौर प्लेयर खेल रहे हैं रोहित शर्मा।

Michael Vaughan and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/IPL/Getty Images)
Michael Vaughan and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/IPL/Getty Images)

IPL 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में कई बदलाव हुए थे। पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने गुजरात के साथ हार्दिक पांड्या को ऑल कैश ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया। उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान भी नियुक्त कर दिया। इसके बाद से ही रोहित शर्मा के फ्रेंचाइजी बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोहित अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।

दरअसल सभी फैंस का मानना है कि यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में रोहित अगले साल चेन्नई के साथ जुड़कर उस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच BeerBiceps के पॉडकास्ट में पूर्व  इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने रोहित शर्मा के फ्रेंचाइजी बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अगले साल CSK की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं रोहित शर्मा: माइकल वॉन

वॉन का मानना है कि रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी की भूमिका सौंपने का कार्य सिर्फ एक स्टॉपगैप समाधान हो सकता है, और धोनी के जाने के साथ, रोहित अगले सीजन से CSK की कमान संभालने के लिए एक परफेक्ट कप्तान हो सकते हैं। उनसे पूछा गया कि, “क्या वह (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? धोनी की जगह लें? गायकवाड़ इस साल यह (कप्तानी) कर रहे हैं, और यह अगले साल रोहित के लिए कप्तानी का जिम्मा संभालने का एक तरीका हो सकता है।”

इस पर पॉडकास्ट के होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो यह मुंबई के फैन के लिए दिल तोड़ने वाला होगा। रणवीर ने कहा कि, यह बेहतर होगा  कि रोहित सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलें, क्योंकि वह पहले ही 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं।

वॉन ने यह भी कहा कि, “उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए कहा गया है; इसके लिए कौन मना करेगा? उन्हें एक ऐसा काम दिया गया है जो हर एक भारतीय क्रिकेटर करना चाहेगा। मेरा मानना ​​है कि फ्रेंचाइजी और रोहित के बीच कम्युनिकेशन सही नहीं था। मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा करता कि, अगले एक या दो साल के लिए हार्दिक को ध्यान में रखते हुए रोहित को एमआई का कप्तान बनाए रखना समझदारी भरा कदम होता।”

close whatsapp