'मुझे इस बात की चिंता है कि....'बेन स्टोक्स को लेकर माइकल वॉन ने दिया चिंताजनक बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे इस बात की चिंता है कि….’बेन स्टोक्स को लेकर माइकल वॉन ने दिया चिंताजनक बयान

हाल ही में जो रूट ने छोड़ दी थी इंग्लैंड टीम की टेस्ट कप्तानी।

Michael Vaughan & Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)
Michael Vaughan & Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बेन स्टोक्स को इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में जो रूट की जगह लेने के प्रमुख दावेदार के रूप में देखते हैं। हालांकि, क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस ऑलराउंडर को डर है कि सब कुछ करने की कोशिश में कहीं बेन स्टोक्स खुद पर अतिरिक्त दबाव न बना लें।

रूट ने शुक्रवार, 15 अप्रैल को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बतौर टेस्ट कप्तान उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। हालांकि 31 वर्षीय रूट इस वक्त अपने बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन कप्तान के रूप में वो पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपना कार्यकाल इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में समाप्त किया।

बेन स्टोक्स को लेकर माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

इस बीच द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में माइकल वॉन ने कहा कि, “मुझे इस बात की चिंता है कि बेन स्‍टोक्‍स सभी चीजें करने का प्रयास करेंगे। अगर स्‍टोक्‍स इस मानसिकता के साथ उतरे तो वो अपने प्रदर्शन को सही से नहीं कर पाएंगे। यह सही पद पर सही लोग को चुनने के बारे में है। इंग्‍लैंड के पास काफी सपोर्ट स्‍टाफ है, जो उन्‍हें सही करने की जरूरत है। बेन को जरूरत है कि लोग उन्‍हें यह बताएं- बेन आप सभी चीजें नहीं कर सकते हैं।”

2005 के एशेज विजेता कप्तान ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि स्टोक्स के साथ अनुशासनात्मक परेशानियां हैं। हालांकि उन्होंने ऑलराउंडर के कार्य नीति की प्रशंसा की। वॉन को उम्मीद है कि टीम स्टोक्स के नक्शेकदम पर चलेगी। वॉन ने कहा, “स्‍टोक्‍स के साथ कुछ अनुशासनात्‍मक परेशानियां रही है। हम सभी इसके बारे में जानते हैं। मगर अब वो प्रोफेशनल है और उसने ट्रेनिंग में एक अलग स्‍तर स्‍थापित किया है। उनकी टीम उन्‍हें देखकर समझ सकती है कि वो क्‍या उम्‍मीद रखते हैं।”

आपको बता दें कि, बेन स्‍टोक्‍स कुछ समय से इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के उप-कप्‍तान की भूमिका निभा रहे हैं। न्‍यूजीलैंड में जन्‍में स्‍टोक्‍स ने 2020 में घरेलू जमीन पर पहली बार टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की कप्‍तानी की थी, जिसमें उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।

close whatsapp