241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मिचेल मार्श भी भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मिचेल मार्श भी भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम

भारत ने इस मैच में 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए।

IND vs AUS (Pic Source-Twitter)
IND vs AUS (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने इस मैच में 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए।

भारत की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 63 गेंदों में चार चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 107 गेंद में एक चौके की मदद से 66 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रनों का योगदान दिया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है और टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट महज 41 रन पर गंवा दिए हैं। डेविड वार्नर के बाद विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श भी वापस पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल मार्श का विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिचेल मार्श कट मारना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के पास गई जहां उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा।

जैसे ही गेंद मिचेल मार्श के बल्ले से लगी भारतीय टीम ने तुरंत अपील की जिसके बाद फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया। मिचेल मार्श ने फाइनल में भारत के खिलाफ 15 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 241 रनों की जरूरत

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और भारत को 240 रनों पर रोका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 55 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 241 रनों की जरूरत है लेकिन टीम को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग चुके हैं। जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने यह विकेट अपने नाम किया वैसे ही तमाम क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?