Mitchell Santner Catch: Best Catches in Cricket History: मिचेल सेंटनर ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच- देखें वीडियो

Best Catches in Cricket History: मिचेल सेंटनर ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड लीग टूर्नामेंट में मिचेल सेंटनर ने एक अद्भुत कैच पकड़ा है, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mitchell Santner Catch (Source X)
Mitchell Santner Catch (Source X)

Mitchell Santner Catch: कैच से मैच जीता जाता है, ऐसा क्रिकेट में कहा जाता है। एक कैच आपको मैच जिता सकता है और एक कैच आपको मैच हरा भी सकता है। जैसे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की बात कर लीजिए, अगर सूर्यकुमार यादव से वो कैच छूट जाता, तो शायद आज टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन नहीं होती। उस कैच की बदौलत ही भारतीय टीम ने अपने हाथ से फिसला हुआ मैच जीत लिया था।

ऐसा ही एक कैच इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सेंटनर ने पकड़ा है, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

देखें मिचेल सेंटनर के कैच का यह वीडियो  

द हंड्रेड लीग टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और लंदन स्पिरिट का आमना-सामना हुआ। इस मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। माइकल पेपर और कीटन जेनिंग्स की जोड़ी लंदन स्पिरिट की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरी थी।

पारी की 11वीं गेंद पर माइकल पेपर ने मिड ऑन की ओर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, उस वक्त मिचेल सेंटनर मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। जैसे ही बल्लेबाज ने शॉट मारा गेंद हवा में काफी ऊपर तक गई और मिचेल सेंटनर पीछे की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाकर बेहद ही शानदार कैच लपक लिया।

इस मुकाबले की बात करें तो यह बारिश से प्रभावित रहा।पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट की टीम ने 100 गेंदों में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की शुरुआत दमदार रही, लेकिन शानदार शुरुआत के बाद बारिश आ गई। जब मैच रोका गया तब नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम DRS नियम के अनुसार आगे थी, इसलिए अंत में सुपरचार्जर्स को विजेता घोषित किया गया।

close whatsapp