6 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली मिताली राज बनी पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

6 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली मिताली राज बनी पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी

मिताली राज के अलावा भारत के लिए दिग्गज बल्लेबाज सचिन भी छह वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

Mithali Raj
Mithali Raj. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

भारतीय महिला टीम की शानदार बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज छह वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं। दायें हाथ की इस दिग्गज खिलाड़ी ने 1999 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और फिर उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना पहला एकदिवसीय वर्ल्ड कप साल 2000 में खेला था।

उसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 39 वर्षीय मिताली राज ने वर्ष 2005, 2006, 2009, 2013, 2017 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और अब 2022 में भी वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा हैं। मिताली ने 2022 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के बाद डेबी हाक्ले और कारलोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, दोनों खिलाड़ियों ने पांच-पांच बार आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। भारतीय महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेला।

हालांकि अपने छठे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम की कप्तान बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पायीं और 36 गेंदों में केवल 9 रन ही बना सकीं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 245 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 137 रनों पर ही सिमट गयी।

मिताली ने एकदिवसीय मैचों में बनाये 7 हजार से अधिक रन

मिताली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 225 एकदिवसीय मुकाबले खेलें हैं जिसमें उन्होंने 51.9 के औसत से 7623 रन बनाये हैं। इसके अलावा दायें हाथ की बल्लेबाज ने 89 टी-20 मैच भी खेले और 2364 रन बनाये हैं। मिताली के अलावा भारतीय टीम की एक और महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी भी हैं जो 5वीं बार वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं।

इस दिग्गज महिला खिलाड़ी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 ODI वर्ल्ड कप में भाग लिया है। वर्ष 1989 में अपना ODI पदार्पण करने के बाद, तेंदुलकर ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 के ODI वर्ल्ड कप संस्करणों में भारतीय टीम की तरफ से खेला है।

सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के 6 संस्करणों में 2278 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वर्ष 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में वह विजयी भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने छह विश्व कप में 6 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं।

close whatsapp