Mohammad Amir ने बताई विराट से बल्ला लेने की कहानी, रिंकू की तरह ये खिलाड़ी पड़ गया था कोहली के पीछे
2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट ने Amir को अपना बल्ला दिया था।
अद्यतन - Jun 9, 2024 4:41 pm

Mohammad Amir से पाकिस्तान टीम और फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीद है, लेकिन इस गेंदबाज ने पहले ही मैच में उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जहां USA के खिलाफ आमिर ने Super Over में बेहद खराब गेंदबाजी की थी, जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच अब आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो विराट कोहली से जुड़ा है।
4 साल टीम से दूर रहे थे Mohammad Amir
जी हां, Mohammad Amir का इंटरनेशनल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, पहले इस खिलाड़ी ने स्पॉट फिक्सिंग के चलते लंबा बैन झेला था। उसके बाद आमिर PCB में चल रहे बदलाव और पसंद-ना पसंद के कारण टीम से दूर रहे, जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। लेकिन फिर जैसे ही PCB में बदलाव हुए आमिर फिर से टीम में आ गए और प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर हर मैच खेल रहे हैं।
Mohammad Amir ने जबरदस्ती लिया था विराट से उनका बल्ला
*2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट ने Amir को अपना बल्ला दिया था।
*इसे लेकर आमिर ने किया खुलासा, बोले- एशिया कप से शुरू हुई थी बल्ले की बात।
*इमाद विराट का बल्ला चैक कर रहे थे, मैंने बोला कोहली आप मुझे बल्ला दे दो- आमिर।
*कोहली बोले भारत खेलने आना फिर दूंगा, बाद में उन्होंने कोलकाता में बल्ला दिया था।
विराट के बल्ले को लेकर इस वीडियो में बोले Mohammad Amir
ICC ने आज के मैच से पहले एक खास वीडियो शेयर किया है
पाक टीम को लेकर बोले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
USA से हारने के बाद पाकिस्तान टीम हर जगह जमकर Troll हुई थी, वहीं उनके देश के पूर्व खिलाड़ियों ने तो टीम के लिए काफी कुछ गलत कहा था। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले Navjot Singh Sidhu ने एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा की पाक टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी है और उन्होंने ये भी कहा की पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी काफी दमदार है। अब देखना अहम होगा की आज का मैच कौन अपने नाम करता है।